थरूर बोले- मैं सरकार के लिए काम नहीं करता:पाकिस्तान पर कार्रवाई से खुशी हुई; ओवैसी बोले- आतंकवाद पाकिस्तान से शुरू होता है

ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान की सच्चाई बताने के लिए शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय डेलीगेशन शनिवार देर रात न्यूयॉर्क पहुंचा। कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं, मैं सरकार के लिए काम नहीं करता। मैं एक विपक्षी पार्टी के लिए काम करता हूं, लेकिन मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने पाकिस्तान को जैसा जवाब दिया, वो बिल्कुल ठीक था। उधर बहरीन पहुंचे डेलीगेशन में शामिल AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- हमारी सरकार ने हमें यहां भेजा है ताकि दुनिया को पता चले कि भारत कितने सालों से आतंक के खतरे का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे कहा- आतंकवाद की यह समस्या पाकिस्तान से शुरू होती है। जब तक पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को बढ़ावा देना, सहायता देना और समर्थन देना बंद नहीं करता, यह खत्म नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने और पाकिस्तान की सच्चाई बताने के लिए भारत से सभी 7 डेलीगेशन दुनिया के देशों में पहुंच गए हैं। दो डेलीगेशन 21 मई को, एक 22 मई को, तीन 24 मई को और एक डेलीगेशन 25 मई को विदेश रवाना हुआ। भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

बस्तर में कश्यप परिवार की JCB से अवैध रेत उत्खनन:कांग्रेस के पूर्व विधायक ने पकड़ी गाड़ियां, कहा-मंत्री केदार की भाभी के नाम पर गाड़ी

GT vs CSK; चेन्नई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:दोनों टीमों में एक-एक बदलाव, जीत से टॉप-2 में जगह पक्की कर लेगी गुजरात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *