तेलंगाना में टनल हादसा, 6 मजदूर फंसे:एंट्री पॉइंट से 14 किमी दूर 3 मीटर हिस्सा गिरा; 4 दिन पहले काम शुरू हुआ था

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार सुबह SLBC (श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल) टनल प्रोजेक्ट का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें 6 मजदूर फंस गए। हादसा सुरंग के एंट्री पॉइंट से 14 किमी अंदर हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, छत का करीब तीन मीटर हिस्सा ढहा है। टनल का काम काफी समय से रुका हुआ था। चार दिन पहले ही दोबारा काम शुरू किया गया। SP बोले- 50 श्रमिक घटनास्थल पर मौजूद थे
नागरकुरनूल के SP वैभव गायकवाड़ ने बताया कि सिंचाई परियोजना का काम करने वाली कंपनी की 2 रेस्क्यू टीमें स्थिति का आकलन करने के लिए सुरंग में गई हैं। कंपनी के अनुसार, घटना के दौरान 50 मजदूर घटनास्थल पर मौजूद थे। इनमें से 43 सुरक्षित बाहर आ गए हैं। CM बोले- अफसरों को मौके पर भेजा है तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने जिला कलेक्टर, अग्निशमन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत उपाय करने का निर्देश दिया है। सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने एक बयान में कहा,यह दुर्घटना श्रीशैलम से देवरकोंडा जाने वाली सुरंग के 14वें किलोमीटर के इनलेट (डोमलपेंटा के पास) पर सीपेज पर लगी कंक्रीट के फिसलने के कारण हुई। —————————— टनल हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… असम खदान रेस्क्यू- 44 दिन बाद बाकी 5 शव बरामद, पहचान के लिए DNA टेस्ट होगा असम अवैध खदान हादसे में मारे गए 5 और मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू टीम को सर्च ऑपरेशन में 44 दिन लग गए। पुलिस ने भास्कर को बताया कि शव बुरी तरह सड़-गल चुके हैं। मजदूरों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। इससे पहले 8 जनवरी को एक शव और 11 जनवरी को तीन शव बरामद हुए थे। दरअसल, दीमा हसाओ जिले की उमरंगसो कोयला खदान में पानी भरने से 9 मजदूर फंस गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सड़क हादसे में 3 महाकुंभ श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल:कोंडागांव में पुलिया से टकराई XUV, अंबिकापुर में बेकाबू होकर पलटी कार

ट्रम्प बोले- मेरे दोस्त मोदी को 182 करोड़ भेजे गए:4 दिन में चौथी बार भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग पर सवाल; बांग्लादेश का भी जिक्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *