तेजस्वी के समर्थकों ने तेज प्रताप को खदेड़ा, पत्थर फेंके:महनार में प्रचार करने गए थे; मोदी-राहुल समेत बिहार में आज 10 बड़ी चुनावी जनसभाएं

वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र में तेज प्रताप यादव को विरोध का सामना करना पड़ा। RJD के समर्थकों ने ‘तेजस्वी यादव जिंदाबाद’ और ‘लालटेन छाप जिंदाबाद’ के नारे लगाए और पत्थरबाजी तक की। घटना बुधवार की है, इसका वीडियो आज सामने आया है। दरअसल, तेज प्रताप यादव, महनार में जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे। जब उनका काफिला महुआ के लिए रवाना हुआ, तभी RJD के समर्थकों ने उसे घेर लिया। भीड़ ने उन्हें कुछ दूर तक खदेड़ा और पत्थरबाजी की। इधर, बिहार में आज 10 बड़ी चुनावी सभाएं और रैलियां होने वाली हैं। इनमें पीएम मोदी की 2, राहुल गांधी की 2, अमित शाह की 4 और जेपी नड्‌डा की 2 रैलियां शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह NDA का चुनावी घोषणापत्र भी जारी करेंगे। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष:सुप्रीम कोर्ट की 5वीं महिला जज बनीं, परिसीमन आयोग की चेयरपर्सन रहीं, जानें कंप्लीट प्रोफाइल

आज सोना ₹1,375 और चांदी ₹1,033 सस्ती हुई:13 दिन में गोल्ड की कीमत ₹10,246 और चांदी की ₹25,675 कम हुई, जानें 3 वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *