तुर्की के वामपंथी संगठन का छत्तीसगढ़ कनेक्शन:VIDEO जारी कर मारे गए नक्सली बसवा राजू को दी श्रद्धांजलि, 21 मई को हुआ था एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ के नक्सलियों की जड़ें अब देश के अंदर तक सीमित नहीं रहीं। बस्तर के अबूझमाड़ से निकलकर तुर्की तक जा पहुंची है। हाल ही में एनकाउंटर में मारे गए नक्सली संगठन के महासचिव बसवा राजू को तुर्की में श्रद्धांजलि दी गई है। इसे लेकर तुर्की के वामपंथी संगठन ने वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में वामपंथी लीडर्स के चेहरों पर नकाब बंधे हैं, जिसमें वह भारत सरकार, बीजेपी और RSS का विरोध कर रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो तुर्की से जारी किया गया है और तुर्की में ही श्रद्धांजलि दी गई है। बसवाराजू को तुर्की में श्रद्धांजलि देने से जुड़ी तस्वीरें देखिए 21 मई 2025 को मारा गया था बसवाराजू दरसअल, 21 मई 2025 को बस्तर के अबूझमाड़ में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर कोंडागांव की DRG ने नक्सल संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेंबर बसवा राजू समेत 28 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया था। DRG ने मौके से बसवा राजू समेत 27 नक्सलियों की लाश बरामद की थी, जबकि एक शव नक्सली अपने साथ लेकर चले गए थे। बसवा राजू पर देशभर में कुल 10 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। ये नक्सल संगठन का पहला सबसे बड़े कैडर का नक्सली था, जिसको मुठभेड़ में ढेर किया गया है। बसवा साल 2018 से महासचिव गणपति के बाद साल 2018 में बसवा राजू नक्सल संगठन का महासचिव बना। ये नक्सल संगठन में सबसे बड़ा पद है। बसवा राजू मूलतः आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। बीटेक की पढ़ाई किया था। नक्सल विचारधारा से प्रभावित हुआ और माओवाद संगठन में शामिल हो गया था। एक के बाद एक बड़े पद में सक्रिय रहा। इसकी बनाई प्लानिंग में नक्सलियों को कई सफलताएं मिली। जेल ब्रेक, ताड़मेटला, झीरम, बुरकापाल जैसी बड़ी नक्सल घटनाओं का मास्टर माइंड था। छत्तीसगढ़ में इसपर डेढ़ करोड़ और देशभर में इसपर 10 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। ……………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों का एनकाउंटर:डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया, सभी शव और हथियार बरामद; 1 जवान शहीद छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी 27 शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। वहीं फायरिंग में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ हुई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

रायपुर के थाने में युवक ने खुद का गला काटा..VIDEO:पुलिसकर्मियों के सामने ब्लेड से की आत्महत्या की कोशिश, मेकाहारा में इलाज जारी

सरकारी नौकरी:बिहार पुलिस में एन्फोर्समेंट SI की निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *