तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND vs SA:दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच पिछला यानी 2024 एडिशन का फाइनल खेला गया था। इसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। इस तरह भारत 7 रन से जीत दर्ज करते हुए 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रही थीं और सभी 4-4 मैच जीते थे। भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE को हराकर ग्रुप-डी में टॉप किया था। भारत ने 60% मुकाबले जीते टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। ये मैच 1 दिसंबर 2006 को खेला गया था। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था। इसके बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया और प्रोटियाज के बीच अब तक 35 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत ने 21 मैच जीते हैं और 13 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। जबकि 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं, वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 7 बार आसने-सामने हुईं। इस दौरान 5 मैच टीम इंडिया ने और 2 साउथ अफ्रीका ने जीते। ईशान भारत के टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान ने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रन रहा है। वहीं, वरुण ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। एनगिडी साउथ अफ्रीका के टॉप बॉलर इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ऐडन मार्करम बल्ले से शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 4 मुकाबलों में 178 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 86 रन उनकी बेस्ट पारी रही। वहीं गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड ड्यू फैक्टर देखने को मिलेगा रविवार को अहमदाबाद में मौसम अच्छा रहेगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। 36 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 20 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। शाम के समय ड्यू फैक्टर भी देखने को मिलेगा। भारतीय टीम में एक बदलाव संभव भारतीय उपकप्‍तान अक्षर पटेल की प्‍लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। पिछले मैच में उन्‍हे आराम दिया गया था। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है। पॉसिबल प्लेइंग इलेवन अभिषेक अब तक खाता नहीं खोल सके टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनका खाता भी नहीं खुल पाया है। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं। मुझे ज्यादा फिक्र उन टीमों की है, जिन्हें आगे जाकर उसका सामना करना पड़ेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। —————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

More From Author

हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 5349 पदों पर भर्ती, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 650 वैकेंसी, इस हफ्ते 6803 नौकरियां

तमिलनाडु में 6 संदिग्ध गिरफ्तार, 8 मोबाइल-16 सिम बरामद:दिल्ली पुलिस बोली- पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की, शहरों की रेकी का शक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *