तमिलनाडु- एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से 38 मौतें:58 से ज्यादा घायल; 9 साल की बच्ची के गुमने की खबर से बेकाबू हुई भीड़

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। डीजीपी जी वेंकट रमण 38 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 58 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, इनमें से 45 की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। लेकिन, 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में 50 हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए। इस दौरान एक्टर 6 घंटे की देरी से पहुंचे। आयोजक 60 फीट लंबी प्रचार बस को 100 फीट चौड़ी भीड़ भरी सड़क पर ले गए। विजय को बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम गई थी। उन्होंने मंच से उसे तलाशने की अपील की, जिसके बाद वहां भगदड़ के हालात बन गए। इधर, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने रात को ही हाईलेवल मीटिंग ली और देर रात को ही करूर पहुचें। स्टालिन ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है और परिजनों से मुलाकात की। उधर, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, घटना के बाद विजय घायलों से नहीं मिले। वे चार्टर्ड फ्लाइट से सीधे चेन्नई चले गए। घटना को 3 तस्वीरों में समझें… विजय हादसे के बाद चेन्नई चले गए हादसे के बाद एक्टर विजय करूर से सीधे त्रिची हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से चेन्नई रवाना हो गए। वे न ही घायलों से मिले और न ही सार्वजनिक तौर पर कोई सांत्वना दी। हालांकि उन्होंने X पर लिखा- मेरा दिल टूट गया है। मैं बहुत दर्द और दुःख महसूस कर रहा हूं। मैं करूर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मैप से समझें, कहा हुआ हादसा भगदड़ की वजह, 6 पॉइंट्स में तमिलनाडु सरकार का एक्शन विजय की रैली में भीड़, भगदड़ और मातम की 7 तस्वीरें… नमक्कल रैली में हादसा, सबक नहीं लिया शनिवार को विजय की दो रैलियां थीं। नमक्कल में सुबह 8:45 बजे सभा की अनुमति थी, लेकिन वे 2:45 बजे पहुंचे। तब तक धूप में भूखे-प्यासे लोग थककर गिरने लगे थे। भीड़ बेकाबू हुई, कई घायल हुए और महिलाओं के पैर टूटे। आयोजकों ने भीड़ प्रबंधन नहीं किया। इसके बाद विजय दोपहर 3:45 बजे नमक्कल से निकले गए। सेलिब्रिटी के कारण भगदड़ की पिछली 4 घटनाएं… बेंगलुरु भगदड़- 4 जुलाई 2025 को IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के जश्न हो रहा था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी को देखने के लिए भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हैदराबाद भगदड़- अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर 2024 की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें भगदड़ में महिला की मौत हुई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था। कोट्टाराकारा भगदड़- 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा में एक्टर दुलकर सलमान के मॉल इनॉगरेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई। नानकरामगुडा भगदड़- 17 मार्च 2013 को तेलंगाना के नानकरामगुडा में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए 2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी एक्टर विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी लॉन्च की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितम्बर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। अपने माता-पिता के खिलाफ कर चुके हैं केस थलपति अपने पेरेंट्स समेत 11 लोगों के खिलाफ अपने नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। दरअसल, विजय राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं, हालांकि उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने उनके नाम पर राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल इयक्कम बना ली। इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी विजय के पिता ही हैं। जब विजय को पता चला कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने पेरेंट्स समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि पार्टी के कार्यालय में विजय का एक विशाल स्टेच्यू भी बनाया गया था। ———————— भगदड़ की ये खबर भी पढ़ें… RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौतें:कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे, हम तैयार नहीं थे 4 जुलाई 2025 को IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के जश्न हो रहा था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी को देखने के लिए भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें… अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस:बिना बताए अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने थिएटर पहुंचे थे, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर 2024 की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें भगदड़ में महिला की मौत हुई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था।पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

NRI महिला की हत्या से पहले का VIDEO सामने आया:बहन को कहा- इसके तो पहले से अफेयर; लुधियाना में मंगेतर ने कराया था मर्डर

बैंकों में अब डेथ क्लेम का सेटलमेंट 15 दिन में:BSNL का 4G नेटवर्क लॉन्च, टॉप-10 कंपनियों की वैल्यू ₹3 लाख करोड़ कम हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *