तपने लगा सूरज…4 जिलों में पारा 34 डिग्री पार:35 डिग्री के साथ जगदलपुर सबसे गर्म, 20 फरवरी के बाद 3 डिग्री लुढ़केगा न्यूनतम तापमान

छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद यानी 20 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। पारा लुढ़कने से रात में ठंड बढ़ेगी। इसका ज्यादा असर सरगुजा संभाग में रहेगा। वहीं मध्य और दक्षिण हिस्से में भी रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। बता दें कि प्रदेश में लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर और दक्षिण हिस्से में टेम्प्रेचर 2 से 3 डिग्री तक चढ़ा है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे गर्म जगदलपुर रहा। यहां दिन का तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया। रायपुर में नॉर्मल से 4 डिग्री अधिक रहा पारा
सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 18.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री से 18 डिग्री के बीच रहेगा। बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य से अधिक था। सरगुजा संभाग में बढ़ने लगा तापमान सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बलरामपुर में 33.3 डिग्री, सूरजपुर में 31.6 डिग्री, कोरिया में 31.1 डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया।

More From Author

WPL में RCB की लगातार दूसरी जीत:दिल्ली को 8 विकेट से हराया, मंधाना की फिफ्टी; रेणुका-वेयरहम ने 3-3 विकेट लिए

सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 50 अंक गिरा, सरकारी बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *