डोमिनिका PM मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देगा:कोविड में 70 हजार वैक्सीन भेजी थी; मोदी को अब तक 14 देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान

कैरेबियाई देश डोमिनिका ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार- ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ देने की घोषणा की है। भारतीय प्रधानमंत्री को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका की मदद करने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। भारत ने फरवरी 2021 में डोमिनिका को एस्ट्रा जेनेका कोविड-19 वैक्सीन के 70 हजार डोज भेजे थे। यह वैक्सीन डोमिनिका और उसके पड़ोसी अन्य कैरेबियाई देशों के काम आई थी। भारतीय प्रधानमंत्री के डोमिनिका के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग के लिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है। डोमिनिका के राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान यह पुरस्कार देंगे। मोदी 19 से 21 नवंबर के बीच गुयाना के दौरे पर रहेंगे। रूस ने इसी साल 9 जुलाई को PM मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा था। वे यह सम्मान पाने वाले भारत के पहले और चौथे गैर-रूसी व्यक्ति बने। अब तक 13 देश PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। रूस और भूटान भी दे चुके हैं सम्मान यह खबर लगातार अपडेट हो रही है….

More From Author

कनाडा ने वॉन्टेड अपराधी सिद्धू को बेकसूर बताया:आतंकवाद के सभी आरोप किए खारिज, भारत ने ISI से कनेक्शन बताया

रायपुर में LIC अफसर डिजिटल अरेस्ट…ठगों ने 6.5 लाख ठगे:​​​​​​​CBI अफसर बनकर मनी-लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी; SC में ऑनलाइन सुनवाई कराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *