हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार (6 मार्च) को सेंसेक्स डे-हाई से 600 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। ये 100 अंक गिरकर 73,600 के स्तर पर आ गया है। निफ्टी में 25 अंकों की गिरावट है, ये 22,300 के स्तर पर है। मेटल, ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी है। निफ्टी मेटल, ऑटो, रियल्टी और पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 0.5% चढ़ा है। मीडिया में करीब 1% की तेजी है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 1.50% चढ़ा है। आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में मामूली गिरावट है। टाटा स्टील, रिलायंस और एशियन पेंट के शेयर करीब 2% चढ़े हैं। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी बुधवार को सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर बंद हुआ था हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (5 मार्च) को सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 73,730 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 254 अंक की तेजी रही, ये 22,337 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 4.04% चढ़कर बंद हुआ। सरकारी बैंक के इंडेक्स में 3%, मीडिया में 3.14%, ऑटो में 2.60% और IT में 2.13% की तेजी रही। रियल्टी इंडेक्स 2.32% चढ़कर बंद हुआ। हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स करीब 1.5% चढ़े।
