डेढ़ साल तक रेपकर प्राइवेट पार्ट जलाया:छत्तीसगढ़ की युवती का गर्भाशय डैमेज, अंधेरे कमरे में हाथ-पांव बांधकर रखा था फिरोज ने

‘मेरी गर्दन पर धारदार कांच का टुकड़ा रखा। डराया-धमकाया, फिर जबरन फिरोज मुझे मुंबई ले गया। धारावी की बस्ती में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। कइ दिनों तक दोनों हाथ बंधे हुए थे। कमरे में रोशनी तक नहीं आती थी। चारों ओर से घर बंद था। वहां फिरोज मेरे साथ डेढ़ साल तक रेप करता रहा”। ये कहना है छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की रहने वाली करीब 22 साल की एक आदिवासी युवती का। रिपोर्ट के मुताबिक फिरोज़ नाम का शख्स उसे किडनैप कर मुंबई ले गया और रेप करता रहा। मुंबई के एक शख्स की मदद से किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही। अभी वो कोंडागांव के जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टीम फिरोज को पकड़ने मुंबई गई है। उस युवती ने आगे बताया- ”विरोध करने पर फिरोज ने 3-4 महीने पहले प्राइवेट-पार्ट को केमिकल डालकर जला दिया। गर्भाशय खराब हो गया है। खाना भी नहीं देता था। कई दिनों तक भूखे-प्यासे रखा। मोबाइल भी छीन लिया। उसने मारपीट भी की”। उसने और भी बहुत सी बातें कही हैं। पढ़िए किडनैपिंग और हैवानियत की पूरी दास्तां… कांच की बोतल फोड़ा और गर्दन पर टिका दिया मामला डेढ़ साल पुराना है। 2022-23 में युवती के पास अननोन नंबर से कॉल आया। युवती आरोपी फिरोज के नंबर को बार-बार ब्लॉक करती रही, लेकिन वह नए-नए नंबरों से कॉल करता रहा। इसी बीच एक दिन लड़की की तबीयत खराब हो गई। वह इलाज कराने अपने गांव से कोंडागांव आ गई। इसकी भनक आरोपी फिरोज को लगी। वह युवती का पीछा करते हुए पहुंचा। कांच की बोतल फोड़ा और गर्दन पर टिका दिया। उसे अपने साथ चलने को कहा। इसी दौरान मोबाइल भी छीन लिया। परिजनों को बताया कि जिससे प्यार करती थी, उसके साथ भाग गई “फिरोज ने युवती के मोबाइल से उसके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है। उसे एक लड़के से प्यार हो गया है। वह घर बसाने चली गई है। घर वाले उसकी चिंता ना करें। इसके बाद फोन दोबारा वापस नहीं किया।
वह मुंबई में ही काम करता था, वहां लेकर आ गया युवती ने बताया कि फिरोज मुंबई की किसी फैक्ट्री में काम करता था। वहां धारावी की बस्ती में एक छोटा सा मकान था। ये एक ही कमरे का मकान था, जिसमें खिड़की तक नहीं थी। रोशनी तक नहीं आने देता था फिरोज। सुबह जब जाता था, तो हाथ-पांव में कपड़ा बांधकर जाता था। डेढ़ साल तक यही सिलसिला चलता रहा। युवती ने कहा कि वो किसी को नहीं जानती थी। किसी पर भरोसा नहीं कर सकती थी, लिहाजा, जिंदा रहने के लिए चुपचाप जुल्म सहती रही। आखिरकार भागने में सफल हुई युवती ने बताया कि एक दिन फिरोज़ जब काम पर चला गया तो मोबाइल ले जाना भूल गया। युवती ने मौका पाकर किसी तरह से मोबाइल से एक नंबर निकाला। वह नंबर कपड़ा फैक्ट्री के मालिक का था। इसी फैक्ट्री में आरोपी फिरोज काम करता था। युवती ने मालिक को कॉल कर पूरी आपबीती बताई। फैक्ट्री मालिक ने की युवती की मदद युवती ने बताया कि फैक्ट्री मालिक ने उसकी मदद की। कमरे पर आकर उसने युवती के हाथ खोले और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही। डरी सहमी युवती मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन तक पहुंची। वहां से ट्रेन पकड़ी। इस दौरान युवती ट्रेन में डरी सहमी सी बैठी रही। इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी युवती के पास पहुंचे और टिकट दिखाने को कहा। युवती ने पुलिस को अपनी सारी कहानी बताई, जिसके बाद पुलिसवालों ने उसे ट्रेन में सफर करने दिया। घर पहुंचकर आपबीती बताई पीड़िता ने बताया कि मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन से जाने को कहा था, उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर युवती को पिकअप करने की बात कही थी। रायपुर पहुंचने के बाद आखिरकार किसी तरह वह बस में बैठकर कोंडागांव पहुंची। अपने घर पहुंचकर आपबीती बताई। इसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद उसे कोंडागांव के जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश में मुंबई रवाना हुई टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा कि मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। डेढ़ साल पहले फिरोज नाम का युवक युवती को बहला-फुसला कर मुंबई ले गया था। पीड़िता ने परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमने टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को मुंबई रवाना कर दिया है। छत्तीसगढ़ की यह खबर भी पढ़िए… रेप पीड़िता ने सुसाइड से पहले किया VIDEO पोस्ट: बोली- मरने जा रही हूं, सोनू सिंह मौत का जिम्मेदार; बलरामपुर में कुएं में मिली लाश छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रेप पीड़िता युवती ने प्रेमी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या कर ली। उसने लिखा कि, मैं मरने जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू सिंह और उसका भाई है। युवती दो दिन से लापता थी। इसी बीच शुक्रवार को गांव के ही कुएं में उसकी लाश मिली। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर

More From Author

कमला ने इंटरव्यू के लिए ओप्रा को 8 करोड़ दिए:सितंबर में टॉक शो में पहुंची थी कमला; स्विंग-स्टेट्स में कॉन्सर्ट पर 168 करोड़ खर्चे

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 11 उग्रवादियों को मार गिराया:CRPF चौकी पर हमला करने पहुंचे थे; दो जवान भी घायल, 5 स्थानीय लोग लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *