छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिता ने अपने अपने डेढ़ साल के बच्चे के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी से खाना मांगा, लेकिन खाना नहीं मिलने पर गुस्सा हो गया। उसने खाट पर लेटे मासूम को घर के पास ही ईट से मार डाला। जब बच्चे की दादी बचाने आई, तो उन्हें भी ईट से घायल कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों और परिजनों ने आरोपी को रस्सी से बांध दिया ताकि वह भाग न सके। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। यह मामला पामगढ़ थाना के हिर्री गांव का है। देखिए वारदात से जुड़ी ये 3 तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले के ग्राम हिर्री में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पिता शिवाजी केवट (32) ने अपने ही डेढ़ साल के बेटे अनुराग के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने सिर पर ईंट मारकर बेटे की हत्या की मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे शिवाजी केवट (32) ने अपनी पत्नी से खाना मांगा। खाना नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया। इसी दौरान उन्होंने खाट पर लेटे डेढ़ साल के मासूम बेटे अनुराग को घर के पास ले गया और वहां गुस्से में सिर पर ईंट से वार कर दिया। पोते को बचाने आई दादी पर भी किया हमला बच्चे की दादी जब बचाने आई, तो उसपर भी ईंट से हमला किया और दादी घायल हो गई। आसपास शोर सुनकर मोहल्ले के लोग और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी शिवाजी को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांधकर रोक लिया ताकि वह भाग न सके। परिजनों ने बताया कि शिवाजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका मेंटल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हर छह महीने में उसका इंजेक्शन लगता है, लेकिन इस बार यह नहीं लगा था। आरोपी पुलिस हिरासत में घटना की सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी शिवाजी केवट को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में सौतेले पिता ने मासूम को मार-डाला:मर्डर में मां भी मददगार, नाक-सीने पर मारे मुक्के, 28 जगहों पर चोट,कसाई का करता था काम रायपुर में सौतेले पिता ने ढाई साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे के शरीर में 28 जगह चोट के निशान हैं। सौतेला पिता पिछले 15 दिनों से बच्चे के नाक-सीने पर मुक्के से मार रहा था। पिता की मार से बच्चे की तड़प-तड़पकर जान गई। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
