डिप्टी सीएम साव बोले- बिलासपुर बनेगा क्रिकेट हब:स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति टी20 प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बॉल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राजा रघुराज सिंह स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मैदानों से कम नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगी। उप मुख्यमंत्री साव ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस आयोजन से बिलासपुर शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने बिलासपुर में एक बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान के निर्माण की भी घोषणा की। साव ने युवा खिलाड़ियों के लिए इस प्रतियोगिता को सीखने और प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर बताया। उन्होंने स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को एक अनुशासित खिलाड़ी और कुशल संगठक के रूप में याद किया, जिन्होंने हर कार्यक्रम की बारीकी से चिंता की। विधायक अटल श्रीवास्तव ने ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के खिलाड़ी पहले भी कई महत्वपूर्ण क्रिकेट आयोजनों के साक्षी रहे हैं। विधायक ने स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम योगदान था, जिसमें बिलासपुर रेलवे जोन की स्थापना और छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में उनकी भूमिका प्रमुख है। भाजपा युवा नेता आदित्य अग्रवाल ने प्रतियोगिता में दिग्गज खिलाड़ियों की भागीदारी को बिलासपुर के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और दर्शकों की भावनाओं के अनुरूप है, और भविष्य में इसे और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों ने डी. पाटिल और के. संतोष यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, उपयुक्त खजांची कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे, राजेंद्र भंडारी, राजेश सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह खेलों और खिलाड़ियों का शहर है.. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर खेलों और खिलाड़ियों का शहर है। यहां देश भर से बड़ी-बड़ी टीमें आई हैं और लोगों को क्रिकेट की तकनीक देखने का अच्छा मौका मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के नाम पर यह राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता आयोजित होना खुशी और गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता से बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़, खड़गपुर और नागपुर की टीम जीती प्रतियोगिता के तीसरे दिन 2 मैच खेले गए। पहला मैच बीटीसी नागपुर और जौनपुर के बीच खेला गया, जिसमें जौनपुर ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 180 रन बनाए। जौनपुर की तरफ से सनी पांडे ने 70 रन बनाए और मनु राजा ने 45 रन का योगदान दिया। वीटीसीए नागपुर की टीम के गेंदबाज आकाश तथा दीपेश ने दो-दो विकेट लिए। 180 रनों के जवाब में में बीटीसी नागपुर ने 12 आवर के पहले ही 180 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया । एक तरफा 9 विकेट से जीत हासिल की एसके राशिद ने 107 रन बनाए और वैभव में 64 रन का योगदान दिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसके रशीद को प्रदान किया गया। दूसरा मैच गाजियाबाद और खड़कपुर के बीच खेला गया। गाजियाबाद ताश जीत कर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20ओवर में 7 विकेट खोकर 177 रन बनाए। गाजियाबाद की तरफ से तरुण बिष्ट ने 76 रन बनाए लोकेश ने 47 रन बनाए। उसके जवाब में 170 के जवाब में खड़कपुर के खिलाड़ियों ने 20 ओवर के एक गेंद पहले ही 178 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन महंत को दिया गया। पवन ने अपनी टीम को जीत दिलाने में 45 रन का योगदान दिया। अखिल भारतीय टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता मेंअब तक ग्रुप ए में खड़कपुर और वीटी सीए नागपुर की टीम सेमी फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। धोनी के साथी अमरिंदर ने कहा – खेल जीवन में जरूरी फिट रहेंगे तो देश बढ़ेगा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मित्र नेवी के रिटायर्ड अफसर अमरिंदर सिंह ने कहा कि जीवन में खेल इसलिए जरूरी है, क्योंकि फिट रहना बहुत इंपॉर्टेंट है, देश के लिए और समाज के लिए भी। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को बचपन से इसलिए क्रिकेट खिलाते हैं ताकि आगे चल कर वे धोनी, कपिल और क्रिकेट की दुनिया में नाम रोशन करेंगे। डी पाटील नागपुर के कोच अमरिंदर सिंह अपनी टीम को लेकर यहां पहुंचे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी टीम इस राज्य स्टेडियम के खेल मैदान में परचम लहराएगी और फाइनल में पहुंचेगी।

More From Author

डेढ़ साल के मासूम के सिर पर ईंट से मारा,मौत:पत्नी ने खाना नहीं दिया तो गुस्से में की हत्या,लोगों ने रस्सी से बांधा,आरोपी हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *