डिप्टी कमांडेंट के 4 पद, करें कल से आवेदन:22 अप्रैल लास्ट डेट, उम्र न्यूनतम 20 साल व अधिकतम 40 साल

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट के 4 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कल से आवेदन प्रोसेस शुरू होगा। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से 22 अप्रेल 2025 की रात्रि 12 बजे तक तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा। आयु एक जनवरी 2026 तक बीस से चालीस साल के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक पढें ये खबर भी… EO-RO भर्ती एग्जाम में दौड़ते-हांफते पहुंचे कैंडिडेट:11 बजे गेट बंद, नहीं मिली एंट्री; चेकिंग में युवती का जूड़ा और जूते-मौजे खुलवाए राजस्व अधिकारी (RO) ग्रेड-2 और अधिशाषी अधिकारी (EO) ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2022 आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। नकल के कारण रद्द होने के बाद परीक्षा दोबारा हो रही है। (पूरी खबर पढे़ें)

More From Author

हाईकोर्ट जज के घर जलते नोटों का अनकट VIDEO:सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट पर 65 सेकेंड की क्लिप; दमकल कर्मचारी बोला- महात्मा गांधी में आग लग गई

शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी का अनुमान:US GDP ग्रोथ से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *