ट्रेलर से टकराई बुलेट…STF जवान सहित 3 दोस्तों की मौत:धमतरी में बाइक में फंसी जवान की लाश, दशहरे की छुट्टी मनाने आया था घर

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिले में तेज रफ्तार बुलेट सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में STF जवान सहित 3 दोस्तों की मौत हो गई। STF जवान बाइक में ही फंस गया, जबकि दो दोस्त दूर जाकर गिर गए। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों का नाम डोमेश्वर नेताम (28), दिवस कोर्राम (35) और कालेश्वर यादव (31) है। STF जवान डोमेश्वर नेताम और दिवस कोर्राम बाजार कुर्रीडीह के रहने वाले थे, जबकि कालेश्वर यादव पीपरछेड़ी का रहने वाला था। जानिए कैसे हुआ हादसा ? दरअसल, STF जवान डोमेश्वर नेताम अपने दो दोस्तों के साथ बुलेट से धमतरी गए थे। धमतरी में काम खत्म होने के बाद वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे। लौटते वक्त अंधेरा हो चुका था। हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी। शाम करीब 7 बजे वह नगरी रोड पर कुकरेल के पास पहुंचे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक भारत माला परियोजना के राखड़ से भरे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे इतना भयंकर था कि तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। STF जवान डोमेश्वर नेताम की लाश बाइक और ट्रेलर के बीच फंसी रही, जबकि दो दोस्त दूर जाकर गिरे थे। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। किसी के हाथ-पैर टूट गए हैं, तो किसी का सिर फूट गया है। मौके पर खून ज्यादा बहने और चोट गहरे होने की वजह से तीनों की जान गई है। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को 108 एम्बुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन केरेगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। कुर्रीडीह गांव के सरपंच नरेश मरकाम ने बताया कि एसटीएफ जवान और दो युवक दशहरा के दूसरे दिन सुबह से बुलेट से घर से निकले थे, जो दोबारा घर लौट नहीं पाए। 2018 में एसटीएफ जवान की पोस्टिंग हुई थी। दशहरे की छुटटी मनाने के लिए घर आया था। वहीं केरेगांव थाना प्रभारी टीएल डडसेना ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। ………………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार…6 युवकों की मौत:MP से ओडिशा जा रहे थे,मरने वालों में 4 इंदौर के; ब्रेक लगाने पर बेकाबू हुई छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई। इनमें 4 मध्यप्रदेश के इंदौर और एक रतलाम का रहने वाला था। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना बागनदी थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

प्राइवेट नौकरी:Testbook में सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट की वैकेंसी, AIIB/CAIIB के लिए कंटेंट तैयार करने होंगे, जॉब लोकेशन नोएडा

कवर्धा में बिजली की करंट से दो भाइयों की मौत:धान की फसल में दवा छिड़कने निकले थे दोनों, सहसपुर लोहारा के आमगांव की घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *