ट्रेन के आगे कूदी मां..लिपटकर रोता रहा मासूम:बच्चे को नहीं आई खरोंच, महिला की मौत; जांजगीर-चांपा में पति से झगड़े के बाद खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला ने अपने एक साल के बच्चे को साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हैरानी की बात रही कि इस घटना में बच्चे को कुछ नहीं हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बच्चा मां की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर शव के पास बैठा रोता रहा। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। क्या है पूरा मामला? अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिली थी। ये लाश कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर थी। स्थानीय लोगों वहीं एक बच्चे के रोने की आवाज भी सुनी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस ने ​महिला के सुसाइड से मौत की आशंका जताई है। बच्चा बच गया, अस्पताल में भर्ती पुलिस ने देखा कि, महिला की मौत हो गई लेकिन एक साल के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद पुलिस बच्चे को अकलतरा अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है। इसके बाद पुलिस ने महिला और बच्चे की पहचान के लिए बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जांच में पता चला कि महिला गांव दर्री टांड़ की रहने वाली शिवकुमारी नायक है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला ने की थी दूसरी शादी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। दूसरी शादी उसने मंतराम नायक से की थी, जिससे यह छोटा बच्चा है। दोनों कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे। महिला का उसके पति मंतराम के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला अपने एक साल के बच्चे को साथ लेकर घर से निकल गई। कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंची और बच्चे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। बच्चे को अकलतरा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त पति घर पर नहीं था घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। इधर, जब घरवालों को जब यह पता चला कि शिवकुमारी और उसका बच्चा घर पर नहीं है तो उन्होंने दोनों को रातभर तलाश की। वहीं अकलतरा थाना की पुलिस से परिजनों को महिला की मौत की जानकारी मिली। हालांकि, पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। —————————— क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… चलती ट्रेन से यात्री के गिरने का CCTV VIDEO:प्लेटफार्म पर 20-25 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक यात्री चेरला पल्ली से रक्सौल जाने वाली चलती ट्रेन से गिर गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर 20-25 मीटर घसीटता रहा, तभी RPF जवान की नजर पड़ी। दौड़कर उसने जान बचाई। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति बोले- न्यूक्लियर प्रोग्राम हमारा हक:युद्ध की धमकी देकर डरा नहीं सकते; अमेरिका ने B2 बॉम्बर्स रवाना किए

दुलदुला में 10 नए प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन:मुख्यमंत्री साय ने 3 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण, नगेराटुक्कू सौंदर्यीकरण की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *