ट्रम्प ने टैरिफ घटाया, शेयर बाजार में तेजी की संभावना:सेंसेक्स 1,000 पॉइंट ऊपर खुल सकता है; भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान

ट्रम्प के भारत पर 7% टैरिफ घटाने के ऐलान के बाद आज 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में 1,000 अंकों की तेजी देखने को मिल सकती है। सुबह 7 बजे GIFT निफ्टी 3.07% या 772 पॉइंट ऊपर ट्रेड कर रहा था। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बाजार खुलने तक GIFT निफ्टी में यही तेजी बरकरार रहती है तो, सेंसेक्स बजट के दिन हुई 1,546 अंकों की गिरावट की रिकवरी आज कर सकता है। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के ऐलान चलते भी बाजार में आज तेजी देखने को मिलेगी। ट्रम्प बोले- भारत के साथ ट्रेड डील पर सहमत US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी को कहा कि वे भारत के साथ डील पर सहमत हैं, जिसमें टैरिफ 25% से घटकर 18% हो जाएगा। भारत रूस से ऑयल खरीद बंद करेगा और US से ज्यादा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खरीदेगा। PM नरेंद्र मोदी से कॉल के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया। ट्रम्प ने अप्रैल 25 में भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ और फिर रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25% पेनल्टी का ऐलान किया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि भारत पर सिर्फ टैरिफ 18% ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा। टैरिफ घटने से भारत को 5 फायदे कल बाजार में तेजी रही बजट के एक दिन बाद आज यानी 2 फरवरी (सोमवार) को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 262 अंक की तेजी रही। ये 25,088 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी के ऑटो, FMCG, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 2% तक की तेजी देखने को मिली। वहीं IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

More From Author

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया:ट्रम्प बोले- रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, वेनेजुएला से लेगा; PM मोदी ने कहा- शुक्रिया

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस बोली- मोगैम्बो खुश है:मोदी ने हार मानी; भारत को अपनी सरकार की कार्रवाइयों की जानकारी ट्रम्प से मिलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *