ट्रम्प के रिजॉर्ट में घुसने वाले युवक को गोली मारी:मौत; गन और फ्यूल केन लेकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसोर्ट में रविवार को घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के वक्त राष्ट्रपति ट्रम्प राजधानी वॉशिंगटन में थे। राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाली एजेंसी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि एक शख्स गैरकानूनी तरीके से अंदर घुसने की कोशिश कर था। जब उसने सुरक्षित इलाके में घुसने की कोशिश की, तो सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने उसे गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, युवक शॉटगन जैसी बंदूक और फ्यूल कैन लेकर आया था। उसकी उम्र 20 साल थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:शंकराचार्य के समर्थन में भूपेश बघेल, दुल्हन के भाई का मर्डर, लेटकर चलाई स्कूटी, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली:इसमें भारत पर 18% टैरिफ लगना था, अब ट्रम्प ने खुद ही ग्लोबल टैरिफ 15% किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *