ट्रम्प आसियान समिट के लिए मलेशिया पहुंचे:एयरपोर्ट पर कलाकारों के साथ डांस किया; उनकी मौजदूगी में कंबोडिया-थाईलैंड सीजफायर समझौता साइन होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आसियान समिट में शामिल होने के लिए मलेशिया पहुंच गए हैं। यहां वे आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान ट्रम्प ने स्थानीय कलाकारों के साथ डांस भी किया। ट्रम्प 2017 के बाद पहली बार इस सम्मेलन में शामिल होंगे। वे आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद पर सीजफायर समझौते को अंतिम रूप देंगे। जुलाई में सीमा विवाद पर दोनों देशों के बीच 5 दिनों की लड़ाई हुई, जिसमें 48 लोग मारे गए। तब ट्रम्प ने फोन पर मदद की, जिसे ‘कुआलालंपुर अकॉर्ड’ कहा जाएगा। मलेशिया में आज से 11वां आसियान समिट मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज से आसियान समिट की शुरुआत होगी। यह समिट दक्षिण-पूर्व एशिया के 10 देशों का बड़ा मंच है, जहां व्यापार, सुरक्षा, शिक्षा और संस्कृति जैसे मुद्दों पर बात होगी। इस साल के आसियान समिट की थीम इनक्लूसिविटी एंड सस्टनेबिलिटी है। भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समिट में हिस्सा लेंगे। पहले पीएम मोदी के शामिल होने की खबर थी, लेकिन अब वे वर्चुअली शामिल होंगे। आसियान समिट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

छत्तीसगढ़ में बिकने वाली 9 दवा अमानक, एक नकली मिली:एल्बेंडाजोल, फंगल-क्रिम और पैरासिटामॉल लिस्ट में; देशभर में 112 दवाइयां क्वालिटी चेक में फेल

भारत के बाद कनाडा पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प:टीवी ऐड से नाराज होकर 10% टैक्स बढ़ाया, अब कनाडा को 45% टैरिफ देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *