ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति:पहले भाषण में कहा- भगवान ने अमेरिका को महान बनाने के लिए मुझे बचाया; जेडी वेंस उपराष्ट्रपति बने

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। यह उनका दूसरा टर्म है। वे 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं। ट्रम्प की शपथ के दौरान पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। शपथ के बाद कुछ देर तक संसद का कैपिटल रोटुंडा हॉल तालियों से गूंजता रहा। अपनी स्पीच में ट्रम्प ने कहा कि भगवान ने अमेरिका को महान बनाने के लिए उन्हें बचाया। इससे पहले जेडी वेंस ने अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ट्रम्प बोले- अमेरिका को फिर महान बनाएंगे
शपथ के बाद ट्रम्प ने 30 मिनट तक देश को संबोधित किया। अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा, ‘अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हो रहा है। इस दिन से हमारा देश फिर समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में इसका सम्मान किया जाएगा। मैं बहुत ही सरलता से अमेरिका को सबसे पहले रखूंगा। हमारी सुरक्षा बहाल होगी। न्याय के तराजू को फिर संतुलित किया जाएगा। हम फिर से अमेरिका को महान बनाएंगे।’ पहले भाषण में ट्रांसजेंडर की मान्यता खत्म करने की बात कही ट्रम्प ने शपथ के बाद की स्पीच में कहा- मैं सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी को वापस लाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करूंगा। आज से अमेरिका सरकार की आधिकारिक नीति होगी कि सिर्फ दो जेंडर होंगे- पुरुष और महिला। यानी ट्रांसजेंडर को मान्यता नहीं मिलेगी। कैपिटल हिल में शपथ ग्रहण की 7 तस्वीरें… विक्ट्री परेड में कहा- ट्रम्प इफेक्ट से हमास युद्ध रुका, स्टॉक मार्केट चढ़ा शपथ से पहले दिन में निकाली गई विक्ट्री परेड में ट्रम्प बोले-चुनाव में जीत के ढाई महीने के बाद ही अंतर दिखने लगा है। इसे ट्रम्प इफेक्ट करार देते हुए उन्होंने कहा, इजराइल-हमास युद्ध विराम हो चुका है। अमेरिका के स्टॉक मार्केट में उछाल है। 39 साल में पहली बार बिजनेस ऑप्टिमिज्म रिकॉर्ड 41 पॉइंट पर जा पहुंचा है। सॉफ्ट बैंक ने अमेरिका में 2 हजार करोड़ डॉलर के नए निवेश की घोषणा की है। विक्ट्री परेड में मस्क अपने चार साल के बेटे के साथ मंच पर थिरके… ट्रम्प ने विक्ट्री परेड के अंत में टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क को भी मंच पर बुलाया। मस्क अपने चार साल के बेटे एक्सएई के साथ मंच पर आए और थिरके भी। समर्थकों ने ट्रम्प-मस्क के लिए जमकर तालियां बजाईं। ट्रम्प ने कहा कि मस्क का डोजी (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी) अमेरिका को फिर से पटरी पर लाएगा। ………………………… ट्रम्प की शपथ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शपथ से पहले ट्रम्प बोले- तीसरा विश्व युद्ध रोकूंगा:विक्ट्री भाषण में कहा- मैंने गाजा में सीजफायर कराया; अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकालेंगे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शपथ ग्रहण से पहले रविवार रात को वॉशिंगटन में विक्ट्री स्पीच (विजयी भाषण) दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध होने से रोकेंगे। उन्होंने दावा किया कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के बेहद नजदीक है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

भारत में 14 साल से टी-20 सीरीज नहीं जीता इंग्लैंड:दोनों टीमों के नाम 2-2 वर्ल्ड कप, शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में बेस्ट कौन?

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के दोषी को उम्रकैद:CM ममता बोलीं- ये जघन्य अपराध, मौत की सजा मिले; हाईकोर्ट में अपील करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *