टॉप नक्सली लीडर हिड़मा मारा गया:76 CRPF जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड; गृह मंत्री शाह ने ऑपरेशन टीम से बात की

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी खूंखार नक्सली नेता हिड़मा मारा गया है। उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का को भी ढेर कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी ने छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले से इसकी पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ में ही सुबह सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में एक अन्य मुठभेड़ हुई है। इसमें 6 नक्सली मारे गए हैं। दोनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन टीम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर बातचीत की है। सूचना पर निकली थी जवानों की टीम जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में DRG के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। वहीं आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग की बताया जा रहा है कि जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। 2 दिन पहले सुकमा में 15 लाख रुपए के इनामी 3 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था। 16 नवंबर को मारे गए थे 3 नक्सली दरअसल, जवानों को 16 नवंबर 2025 को भेज्जी-चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुख्ता सूचना मिलने पर DRG की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान रविवार सुबह तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सुबह से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई। इसमें तीन नक्सली मारे गए। जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल से तीनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। 11 नवंबर को मारे गए 6 नक्सली बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुए मुठभेड़ में 3 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए थे। जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और दूसरे शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला भी शामिल है। लेकिन पापाराव इस बार भी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। दंतेवाड़ा में 2010 में 76 जवानों की हुई थी हत्या छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 2010 में 76 जवानों की हत्या हुई थी। यह नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा हमला था। उस हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा ही था। इसमें बसवाराजू भी शामिल रहा, जो एनकाउंटर में पहले ही मारा जा चुका है। बसवाराजू हमले के लिए बनी रणनीति की मीटिंग में शामिल हुआ था। हमले की साजिश रची थी। 21 मई 2025 को मार गया था बसवाराजू 19 मई को अबूझमाड़ के कुडमेल- कलहाजा जाटलूर इलाके में बसवाराजू मारा गया था। यहां दंतेवाड़ा-बीजापुर और नारायणपुर से DRG के जवानों ने 27 नक्सलियों को ढेर किया था। इसके बाद से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा था। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सुकमा मुठभेड़ में 2 महिला समेत 3 नक्सली ढेर:स्नाइपर-स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी मारा गया; सभी पर 15 लाख का इनाम; 303 राइफल-BGL लॉन्चर बरामद छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने 2 महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में जनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सऊदी अरब को F-35 जेट्स बेचेगा अमेरिका:एक विमान ₹900 करोड़ का, मिडिल ईस्ट में यह सिर्फ इजराइल के पास

GATE 2026 एग्‍जाम शेड्यूल जारी:IIT गुवाहाटी ने जारी किए डेट्स, पेपर्स और शिफ्ट स्‍लॉट, रिजल्‍ट 19 मार्च को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *