टेनिस रैंकिंग में अल्काराज फिर से वर्ल्ड नंबर-1 बने:इटली के जैनिक सिनर को पीछे छोड़ा; विमेंस में आर्यना सबालेंका टॉप पर

स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) रैंकिंग फिर से नंबर-1 बन गए हैं। सोमवार को ​​​​​अल्काराज ने दूसरी बार US ओपन जीता। पिछली बार वे 2022 में चैंपियन बने थे। टूर्नामेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेला गया। सिनर को पीछे छोड़ा अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेले गए टूर्नामेंट में उन्होंने फाइनल में इटली के जैनिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ अल्काराज ने साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया और सिनर को पछाड़कर ATP रैंकिंग में नंबर-1 बन गए। अब उनके पास 11,540 अंक हैं, जबकि सिनर के पास 10,780 अंक हैं। जोकोविच ने 3 पायदान की छलांग लगाई पुरुषों की रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव नोवाक जोकोविच को मिला। जोकोविच सेमीफाइनल तक पहुंचे और अल्काराज से हार गए, लेकिन उन्हें 700 अंक मिले और वे तीन पायदान ऊपर चढ़कर नंबर-4 पर पहुंच गए। जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे स्थान पर हैं। ब्रिटेन के जैक ड्रेपर चोट की वजह से दूसरे दौर से हट गए और अब सातवें स्थान पर फिसल गए हैं। आर्यना सबालेंका नंबर-1 पर विमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) रैंकिंग में बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन जीतकर अपनी नंबर-1 पोजिशन और मजबूत कर ली है। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की अमांडा अनीसिमोवा को 6-3, 7-6(3) से हराया। सबालेंका के अब 11,225 अंक हैं। फाइनल खेलने वाली अनीसिमोवा पांच स्थान की छलांग लगाकर वर्ल्ड नंबर-4 बन गईं। पिछली साल की फाइनलिस्ट अमेरिका की जेसिका पेगुला तीन पायदान खिसककर सातवें स्थान पर आ गईं। वहीं, चीन की किनवेन झेंग भी दो स्थान नीचे खिसककर नौवें नंबर पर पहुंच गई है। पोलैंड की ईगा स्वियातेक और अमेरिका की कोको गॉफ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

More From Author

सरकारी नौकरी:बिहार STET 2025 के लिए आवेदन आज से शुरू; एज लिमिट 37 साल, 16 सितंबर लास्ट डेट

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:लड़के से अननैचुरल सेक्स, पत्नी को मार-डाला, चमत्कार दिखाकर धर्मांतरण; सड़क पर हाथी, गणेश झांकी में राफेल, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *