टेक्सास के डलास में बुधवार को 50 वर्षीय भारतीय मूल के चंद्रमौली नागमल्लैया की उसकी पत्नी और बेटे के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद चंद्रमौली का सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया गया। झगड़ा तब शुरू हुआ जब चंद्रमौली ने अपने सहकर्मी, 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को टूटी हुई वॉशिंग मशीन इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा। बहस जल्द ही बढ़ गई, और मार्टिनेज ने चंद्रमौली पर कई बार चाकू से हमला किया। चंद्रमौली मोटल के पार्किंग लॉट में मदद के लिए चिल्लाते हुए भागे, लेकिन योर्डानिस ने उनका पीछा किया और माचेटे (चौड़ा और भारी ब्लेड वाला चाकू) से हमला किया। चंद्रमौली की पत्नी और बेटे, जो मोटल के फ्रंट ऑफिस में थे, बाहर आए और रोकने की कोशिश की, लेकिन योर्डानिस ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद उसने चंद्रमौली का सिर काट दिया। सिर को दो बार लात मारी और फिर उसे कूड़ेदान में फेंक दिया इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि एक व्यक्ति ने कटे हुए सिर को दो बार लात मारी और फिर उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पास में मौजूद डलास फायर-रेस्क्यू कर्मियों ने खून से सने योर्डानिस का पीछा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। योर्डानिस ने हत्या में माचेटे इस्तेमाल करने की बात कबूल की है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला पहले से सोचा-समझा था या नहीं। भारत के ह्यूस्टन में कॉन्सुलेट जनरल ने इस घटना पर दुख जताया और कहा, “हम चंद्रमौली नागमल्लैया के परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव मदद दे रहे हैं। आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है। हम इस मामले को करीब से देख रहे हैं।”
