टी-20 वर्ल्ड कप- वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में विकेट गंवाया:कप्तान शाई होप जीरो पर पवेलियन लौटे, आर्चर ने इंग्लैंड को सफलता दिलाई

टी-20 वर्ल्ड कप का 15वां मैच वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। वेस्टइंडीज ने एक ओवर में एक विकेट पर 8 रन बना लिए हैं। ब्रैंडन किंग क्रीज पर हैं। शाई होप जीरो पर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर कैच आउट कराया। इंग्लिश टीम में जिमी ओवर्टन को शामिल किया गया है। जबकि, वेस्टइंडीज ने मैथ्यू फोर्ड की जगह रोस्टन चेज को शामिल किया गया है। दोनों टीमें ग्रुप-सी में 1-1 मैच जीत चुकी हैं, ऐसे में आज का मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी। दोनों टीमें 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में कोलकाता में आमने-सामने हो चुकी हैं। तब वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में फाइनल जीता था। मैच का स्कोरबोर्ड

More From Author

अब रूस नहीं, अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत:दावा- सरकार ने रिफाइनरीज को अमेरिका से क्रूड लेने को कहा, ट्रेड डील के बाद फैसला

अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट में सैन्य तैनाती बढ़ाई:ईरान से तनाव के बीच मिसाइलों को ट्रकों पर तैनात किया; सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *