टी-20 वर्ल्ड कप का 11वां मैच न्यूजीलैंड और UAE के बीच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम ने 1.3 ओवर में एक विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। कप्तान मुहम्मद वसीम क्रीज पर हैं। अर्यांश शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैकब डफी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। ग्रुप डी में UAE को पहली जीत की तलाश है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश करना चाहेगा।मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 UAE: अर्यांश शर्मा, मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद राशिद खान। न्यूजीलैंड: टिम सइफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।
