टी-20 वर्ल्ड कप का 36वां मैच आज श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। दुनिथ वेल्लालागे क्रीज पर हैं। पवन रत्नायके 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रैड इवांस ने ग्रीम क्रेमर के हाथों कैच कराया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने कप्तान दसुन शनाका (6 रन) और कुसल परेरा (22 रन) को भी पवेलियन भेजा। कामिंडु मेंडिस (7 रन) को ग्रीम क्रेमर ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। उन्होंने पथुम निसंका (62 रन) का भी आउट किया। कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर आउट हुए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर,ब्लेसिंग मुजरबानी। —————————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
