टी-20 वर्ल्डकप, नीदरलैंड ने टॉस जीता:बॉलिंग चुनी, पाकिस्तान से हार के बाद कमबैक करना चाहेगी टीम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में नामीबिया अपना अभियान आज नीदरलैंड के खिलाफ कर रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और अमेरिका पहले से मौजूद हैं। यहां सिर्फ टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी। ऐसे में इस मुकाबले में हार किसी भी टीम को लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। नामीबिया इस ग्रुप की इकलौती टीम है जिसने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि एसोसिएट टीमों के लिए दबाव कोई नई बात नहीं है। अफ्रीका क्वालिफायर में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर नामीबिया ने चौथी बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। टीम ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल अक्टूबर 2025 में खेला था, जिसमें उसने साउथ अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में हराया था। दूसरी ओर, नीदरलैंड्स की टीम पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मैच हारने का अफसोस जरूर करेगी। वह मुकाबला उनके हाथ से फिसल गया, जबकि एक समय जीत करीब नजर आ रही थी। तेज गेंदबाज पॉल वान मीकेरेन ने साफ कहा था कि मैच पाकिस्तान ने नहीं, बल्कि नीदरलैंड्स ने खुद गंवाया। नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर),जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक,रूलोफ वैन डेर मरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन। नामीबिया: जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, मालन क्रूगर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो।

More From Author

रूस में भारतीय छात्रों के शोषण के मामले बढ़े:2025 में दुनियाभर में 350 शिकायतें दर्ज, इनमें 200 रूस से

रूस बोला- भारत पर रूसी तेल नहीं खरीदने का दबाव:अमेरिका एनर्जी सप्लाई पर कंट्रोल चाहता है, डॉलर को हथियार बनाकर हमारी प्रॉपर्टी फ्रीज की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *