टी-20 वर्ल्डकप- जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:ओमान से पहली बार वर्ल्ड कप मैच खेलेगी; स्पिन पिच पर लो-स्कोरिंग थ्रिलर की उम्मीद

टी-20 वर्ल्ड कप का 8वां मैच ओमान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमें टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार ही आमने-सामने हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक ओमान ने 10 और जिम्बाब्वे ने 20 मैच खेले हैं। ओमान को 2 और जिम्बाब्वे को 8 में जीत मिली। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सूफियान महमूद, जितेन रामानंदी, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद।

More From Author

चांदी ₹17 हजार बढ़कर ₹2.62 लाख किलो पर पहुंची:सोना आज ₹3,515 महंगा हुआ, 10 ग्राम की कीमत ₹1.56 लाख हुई

G20 देशों में भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ सबसे तेज:मूडीज का अनुमान- वित्त वर्ष 2027 में भारत की GDP 6.4% की दर से बढ़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *