टी-20 वर्ल्डकप का छठा सुपर-8 मैच, SL Vs NZ:दोनों को जीत जरूरी; न्यूजीलैंड का पहला मैच बेनतीजा, श्रीलंका को इंग्लैंड ने हराया था

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॅास 6.30 बजे होना है। श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच 28 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 16 में न्यूजीलैंड और 6 में ही श्रीलंका को जीत मिली। 2 मैच टाई रहे, जबकि एक बेनतीजा रहा। दोनों के बीच आखिरी टी-20 2025 में हुआ था। तब श्रीलंका ने 218 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड 211 रन ही बना सका। पाथुम निसांका श्रीलंका के टॅाप बैटर
पाथुम निसांका ने टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 154.07 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 100* रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी में महीश तीक्षणा टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.12 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट हासिल किए।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुषंका। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। ————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

More From Author

मां बोली-इंजेक्शन लगाते ही कोमा में गई बेटी, मौत:सर्दी-खांसी की शिकायत पर लाई गई थी अस्पताल, कहा-नर्स-डॉक्टर से व्हाट्सऐप पर काउंसलिंग कर रहे थे

आज की सरकारी नौकरी:रेलवे में 11,127 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; बिहार सिविल जज की 173 वैकेंसी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास में 1508 ओपनिंग्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *