टी-20 वर्ल्ड कप का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा हे। ग्रुप-बी के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने 12 ओवर के बाद 4 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोयनिस क्रीज पर हैं। पाकिस्तान और भारत से पिछली सीरीज हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े दबाव में टूर्नामेंट खेलने उतरी है। टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी शामिल नहीं हैं। वहीं मिचेल स्टार्क रिटायरमेंट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कॉनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा। आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।
