टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:यूरोपियन देशों को कभी ICC टूर्नामेंट में हरा नहीं सकी है टीम

टी-20 वर्ल्ड कप का 23वां मैच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड ने ग्रुप-सी में नेपाल को 4 रन से करीबी मुकाबला हराया, फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को 30 रन से हार का सामना करना पड़ गया। दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने पहले मुकाबले में इटली को 73 रन के बड़े अंतर से हराया, लेकिन टीम को वेस्टइंडीज से हार मिली। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

More From Author

CG-MSC के SDO की लाश कार में मिली:जगदलपुर में मॉर्निंग-वॉक पर निकले लोगों ने देखा, राजनांदगांव पासिंग गाड़ी में शराब की बोतल-चखना भी मिले

सोना इस हफ्ते ₹687 महंगा, ₹1.52 लाख पर पहुंचा:चांदी ₹2,496 सस्ती हुई, ₹2,42 लाख किलो पर आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *