टी-20 एशिया कप 2025 का पहला मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। अफगानी टीम ने पहले ओवर में बिना नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज और सेदिकुल्लाह अटल क्रीज पर हैं। आयुष शुक्ला पहला ओवर डाल रहे हैं। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में 9 साल बाद आमने-सामने हैं। दोनों के बीच पिछला मुकाबला 22 फरवरी 2016 को मीरपुर में खेला गया था। तब अफगानिस्तान ने 66 रन की जीत हासिल की थी। आज हॉन्ग कॉन्ग के पास पिछली हार का हिसाब बराबर करने का मौका है। 2004 में पहला एशिया कप (वनडे) खेलने वाली हॉन्ग कॉन्ग अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। उसे पिछले 21 साल से इस टूर्नामेंट में जीत की तलाश है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अफगानिस्तान : राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर और फजलहक फारूकी। हॉन्ग कॉन्ग : यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, नियाजाकत खान, मोहम्मद ऐजाज खान, किंचित शाह, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल और एहसान खान।
