टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को अपनी टॉप लेवल की लीडरशिप में कई बड़े बदलावों की घोषणा की। कंपनी ने शैलेश चंद्रा को नया MDऔर CEO बनाया है। वहीं, ग्रुप के मौजूदा चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) पीबी बालाजी JLR ऑटोमोटिव के नए CEO होंगे। दोनों अधिकारी 1 अक्टूबर से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। पीबी बालाजी ने इस्तीफा दे दिया है और वो 17 नवंबर को पद छोड़ देंगे। पीबी के जाने के बाद, धीमान गुप्ता को टाटा मोटर्स का नया CFO नियुक्त किया गया है, जो 17 नवंबर से प्रभावी होगा। मैनेजमेंट में इस बदलाव की जानकारी कंपनी ने आज यानी शुक्रवार 26 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। शैलेश चंद्रा: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्ट्रैटेजी को आकार देने में भूमिका शैलेश ने कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्ट्रैटेजी को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2016 में टाटा मोटर्स में कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के हेड के तौर पर जॉइन किया था। बाद में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस के प्रेसिडेंट बने थे। टाटा मोटर्स जॉइन करने से पहले चंद्रा 2013 से 2016 तक टाटा संस में थे। जहां उन्होंने ग्रुप स्ट्रैटेजी और चेयरमैन ऑफिस में काम किया। शैलेश चंद्रा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और SP जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च से मैनेजमेंट किया है। चंद्रा टाटा टेक्नोलॉजीज, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स और विदेशी यूनिट्स जैसे- ट्रिलिक्स S.R.L इटली और टाटा मोटर्स डिजाइन टेक सेंटर PLC यूके के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। पी.बी. बालाजी: JLR ऑटोमोटिव के नए CEO होंगे टाटा मोटर्स के मौजूदा CFO पथमदई बालचंद्रन बालाजी नवंबर 2017 से ग्रुप CFO थे। अपने आठ साल के कार्यकाल में बालाजी ने कंपनी के फाइनेंशियल रीस्ट्रक्चरिंग और ट्रांसफॉर्मेशन में अहम भूमिका निभाई। बालाजी ने 20 साल से ज्यादा समय तक हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) में काम किया है। वहीं उन्होंने फाइनेंस एंड IT के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CFO के तौर पर काम किया। 1993 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में शुरुआत की थी। धीमान गुप्ता: नए CFO के साथ कई बड़ी जिम्मेदारी धीमान गुप्ता फिलहाल टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हैं। गुप्ता ने अगस्त 2023 में ट्रेजरी, इनवेस्टर रिलेशंस और MAके हेड के तौर पर शामिल हुए थे। इससे पहले, उन्होंने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में 15 साल से ज्यादा तक मर्जर्स और एक्विजिशन पर काम किया। नए CFO की जिम्मेदारियों के साथ-साथ, वो टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स और टाटा मोटर्स डिजाइन टेक सेंटर, यूके के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर भी काम करते रहेंगे। टाटा मोटर्स का मुनाफा 30% घटकर ₹3,924 करोड़ टाटा मोटर्स को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 3,924 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ। सालाना आधार पर यह 30% कम है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5,643 करोड़ रुपए था। अप्रैल-जून तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 1.04 लाख करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में टाटा मोटर्स ने 1.07 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर यह 2.51% घटा है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… टाटा की गाड़ियां ₹1.55 लाख तक सस्ती होंगी: GST दरों में बदलाव का असर; 22 सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमत घटाने का ऐलान किया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 22 सितंबर से टाटा की गाड़ियां 65,000 रुपए से लेकर 1.55 लाख रुपए तक सस्ती हो जाएंगी। कंपनी ने यह फैसला GST दरों में बदलाव की मंजूरी के बाद लिया है। 3 सितंबर को GST काउंसिल ने छोटी कारों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% कर दिया था। ये खबर भी पढ़ें…
