झारखंड-बंगाल में वोटिंग से पहले ED की छापेमारी:17 जगहों पर सर्चिंग जारी; बांग्लादेशी घुसपैठ और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर छापेमारी की। मामला बांग्लादेशी घुसपैठ, देह व्यापार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम कई लोगों और संगठनों की सीमापार घुसपैठ से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव में कल यानी बुधवार को पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं, पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। देह व्यापार से भी जुड़ रहे तार, FIR दर्ज हुई थी दरअसल, रांची पुलिस ने इसी साल जून में बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू रोड बाली रिजॉर्ट से तीन संदिग्ध बांग्लादेशी युवतियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तीनों युवतियों की पहचान बांग्लादेश के चटग्राम की रहने वाली निंपी बिरूआ, समरीन अख्तर व निपा अख्तर के रूप में हुई थी। तीनों ही युवतियों ने पुलिस को बताया था कि उन्हें मनीषा राय नामक की एक अन्य लड़की की मदद से बांग्लादेश से जंगल के रास्ते पहले कोलकाता फिर वहां से रांची लेकर आई थी। उन्हें ब्यूटी सैलून में जॉब दिलाने की बात कही गई थी, लेकिन यहां उनसे जिस्मफरोशी कराई जाने लगी। गिरफ्तार बांग्लादेशी युवतियों से मिली जानकारी के आधार पर रांची के बरियातू थाने में 4 जून को FIR (संख्या 188/2024) दर्ज हुई थी। आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 34, पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14-ए के तहत यह केस दर्ज हुआ था। जिन लड़कियों को जमानत पर छोड़ा, वे फरार हुईं पुलिस ने बाली रिजॉर्ट से जिन 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया था, कोर्ट से उन्हें 10-10 हजार रुपए के निजी मुचलके पर इसी शर्त पर जमानत दी थी कि वे मामले की जांच में सहयोग करेंगी। 20 दिन पहले जब ED टीम मामले की जांच को लेकर बरियातू थाने गई थी, तब थाना प्रभारी मनोज कुमार से पूछा गया कि तीनों युवतियां कहां हैं तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। बरियातू पुलिस ने युवतियों के पास से जो आधार कार्ड जब्त किया था, वह भी फर्जी था। ……………….. छापेमारी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सीएम सोरेन के PS के घर IT रेड:रांची-जमशेदपुर में 17 ठिकानों पर छापेमारी; चुनाव में हवाला के जरिए पैसों के लेन-देन का मामला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है। टीम ने सुनील कुमार श्रीवास्तव और उनके संबंध रखने वाले 17 ठिकानों पर रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स की रेड रांची में सात जगह और जमशेदपुर में छापेमारी की। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

शाहरुख खान को धमकी मामले में वकील रायपुर से गिरफ्तार:नोटिस के बाद भी नहीं हुआ पेश, हिरण खाने वाले डायलॉग पर जताई थी आपत्ति

सोना ₹1,519 गिरकर ₹75,321 पर आया:चांदी ₹2,554 सस्ती होकर ₹88,305 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *