ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर पिता-बेटी को गोली मारी:धमतरी में 2 नकाबपोश हमलावर फायरिंग कर भागे, इलाके में नाकेबंदी; दोनों अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ज्वेलर्स दुकान में 2 अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों ने दुकान में मौजूद पिता और बेटी को निशाना बनाया। दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं पिता और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को रात करीब 8:40 बजे के आसपास सूचना मिली की पावर हाउस के सामने गोलीबारी हुई है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके की तस्दीक की गई। पता चला कि दो अज्ञात नकाबपोश लड़कों ने एंट्री की थी। शुरुआती जांच में फायरिंग एयर गन से होने की आशंका है। दुकान और घर एक साथ है बताया जा रहा है कि, पावर हाउस के सामने बरडिया आभूषण दुकान भी है साथ ही घर भी है। हमले में पिता भंवर बरडिया और बेटी नैना बरडिया खून से लथपथ हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। संचालक पर बट से हमला किया पुलिस ने बताया कि, ज्वेलरी दुकान के संचालक पर गन की बट से हमला किया गया है। वहीं संचालक की बेटी पर फायर हुआ है। पैर में छर्रे के निशान मिले हैं। घायल पिता और बेटी खतरे से बाहर हैं। शुरुआती जांच में लग रहा है कि लूटपाट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया हो। हालांकि लूटपाट हुई नहीं है ऐसे में हर एंगल से जांच की जा रही है।

More From Author

ट्रम्प ने फिर लिया भारत-पाक सीजफायर का क्रेडिट:सऊदी में कहा- मैंने बिजनेस का इस्तेमाल किया; आज कतर दौरे पर पहुंचेंगे

12वीं के बाद क्‍या करें, किस कोर्स से जॉब मिलेगी:करियर से जुड़ा कोई भी कन्‍फ्यूजन हो, DB ऐप पर खुद पूछिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *