जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मूल के मेयर बने:फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं, पॉलिटिक्‍स से पहले म्‍यूजिक में हाथ आजमाया; कंप्‍लीट प्रोफाइल

भारतीय मूल के डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के मेयर का चुनाव जीत लिया है। वे न्यूयॉर्क टाउन के इतिहास में पहले मुस्लिम, भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। पॉलिटिक्स से पहले म्यूजिक में आजमाया हाथ ममदानी हिप-हॉप के फैन हैं और वो रैप म्यूजिक कंपोज और प्रोड्यूस कर चुके हैं। 2016 में एक युगांडन रैपर के साथ वो रैप म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं। इसके अलावा 2019 में अपना सिंगल भी रिलीज कर चुके हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले वो क्वीन्स में रहने वाले गरीब व्हाइट्स के लिए कई केस लड़ चुके हैं। इनमें ज्यादातर मामले घर खाली कराने के होते थे जिसमें ममदानी ने लोगों की उनके घर बचाने में मदद की थी। इसी के बाद वो राजनीति में आने के लिए मोटीवेट हुए। वो 2015 से न्यूयॉर्क की राजनीति में सक्रिय हैं। 2017 में वो डेमोक्रैटिक सोशलिस्ट ऑफ अमेरिका से जुड़े। दो साल बाद, 2020 में वे पहली बार न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के चुनाव में क्वींस के एस्टोरिया से जीते थे। वे क्वींस के एस्टोरिया और आसपास के इलाकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट के तौर पर उन्होंने एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत शहर की कुछ बसें एक साल के लिए मुफ्त कर दी गई हैं। उन्होंने एक कानून भी प्रस्तावित किया है। इस कानून के तहत गैर-लाभकारी संस्थाओं को इजराइली बस्तियों का समर्थन करने से रोका जाएगा। 2018 में मिली अमेरिकी नागरिकता जोहरान की मां मीरा नायर भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक और हिंदू वंशज की हैं। उनके पिता महमूद ममदानी भारतीय मूल के युगांडा नागरिक और मुस्लिम हैं। महमूद कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।जोहरान का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा के कंपाला में हुआ था। जब वे पांच साल के थे, तब उनका परिवार दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन चला गया। जब ममदानी सात साल के थे, तब परिवार न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गया। जोहरान ने 2014 में मेन के बोडोइन कॉलेज से अफ्रीकाना स्टडीज में स्नातक की ली थी। इस साल की शुरुआत में जोहरान ने 27 साल की सीरियाई आर्टिस्ट रामा दुवाजी से शादी की। रामा एक इलस्ट्रेटर और एनिमेटर हैं। उनका काम द न्यू यॉर्कर, द वॉशिंगटन पोस्ट और वाइस जैसे बड़े पब्लिकेशन में छप चुका है। ————————– ये खबरें भी पढ़ें… QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग- एशिया 2026 जारी: भारत की एक भी यूनिवर्सिटी टॉप 50 में नहीं, लिस्ट में पाकिस्तान की 82 यूनिवर्सिटीज को जगह QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग- एशिया 2026 जारी हो चुकी है। पेकिंग यूनिवर्सिटी को पछाड़कर इस साल यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्गकॉन्ग पहले नंबर पर है। इस साल 1,500 से ज्यादा इंस्टीट्यूट्स को इवैल्युएट किया गया है, जिसमें 550+ नई एंट्रीज हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सरकारी नौकरी:केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार में 4128 पदों पर भर्ती; आवेदन का आज आखिरी दिन, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई

पूर्णिया में JDU नेता के भाई-भाभी, भतीजी की संदिग्ध मौत:पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप-तेजस्वी आमने-सामने हुए, बात नहीं की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *