कल की बड़ी खबर जोमैटो से जुड़ी रही। जोमैटो की पैरेंट कंपनी ईटर्नल के फाउंडर-सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपना नया डिवाइस टेम्पल का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। यह छोटा गोल्डन डिवाइस ब्रेन ब्लड फ्लो को रियल-टाइम मॉनिटर करता है। वहीं फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) ने दिसंबर के पहले हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार से 11,820 करोड़ रुपए (1.3 बिलियन डॉलर) निकाल लिए हैं। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. जोमैटो CEO दीपिंदर गोयल ने नया टेम्पल डिवाइस टीज किया: ब्रेन ब्लड फ्लो को रियल टाइम मॉनिटर करने और एजिंग स्लो करने का दावा जोमैटो की पैरेंट कंपनी ईटर्नल के फाउंडर-सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपना नया डिवाइस टेम्पल का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। यह छोटा गोल्डन डिवाइस ब्रेन ब्लड फ्लो को रियल-टाइम मॉनिटर करता है। गोयल ने कैप्शन में लिखा, गेटिंग देयर। पहले उन्होंने इसे पहले माथे पर दाहिने ओर पहना था, जिससे सोशल मीडिया पर काफी क्यूरियोसिटी बढ़ी। डिवाइस गोयल के ग्रेविटी एजिंग हाइपोथेसिस पर रिसर्च का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. विदेशी-निवेशकों ने 7 दिन में बाजार से ₹11,820 करोड़ निकाले: रुपए में गिरावट इसकी वजह; घरेलू निवेशकों की ₹19,783 करोड़ की खरीद से संभला बाजार फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) ने दिसंबर के पहले हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार से 11,820 करोड़ रुपए (1.3 बिलियन डॉलर) निकाल लिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस निकासी की मुख्य वजह रुपए की तेज गिरावट रही। विदेशी निवेशकों ने नवंबर में ₹3,765 करोड़ की निकासी की थी। 2025 में अब तक कुल 1.55 लाख करोड़ रुपए ($17.7 बिलियन) निकाल चुके हैं। हालांकि DIIs ने पहले हफ्ते में ₹19,783 करोड़ की खरीदारी की। इससे FPI निकासी का प्रभाव बाजार पर सीमित रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. दिसंबर में निपटाने हैं 4 जरूरी काम: 31 दिसंबर तक पैन को आधार से लिंक करें, एडवांस टैक्स भरने का भी आखिरी मौका साल 2025 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। इस महीने एडवांस टैक्स भरने और आधार पैन लिंक करने जैसे कई जरूरी कामों की लास्ट डेट रहेगी। ऐसे में अगर आप ये काम नहीं करते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। हम आपको ऐसे 4 काम बता रहे जो इस महीने निपटाने हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. वेकफिट इनोवेशन का IPO कल से ओपन होगा: इश्यू से ₹1,288 करोड़ जुटाएगी, 10 दिसंबर तक निवेश का मौका; मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,820 वेकफिट इनोवेशन लिमिटेड का ₹1,288.89 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 08 दिसंबर से ओपन हो रहा है। यह IPO 10 दिसंबर को क्लोज होगा और इसकी लिस्टिंग 15 दिसंबर को होगी। अगर आप भी मैट्रेस-बेड से लेकर सोफा जैसे फर्नीचर और होम डेकोर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वेकफिट के IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इश्यू की सभी डीटेल्स और आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं, यह भी बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल रविवार को छुट्टी के चलते बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
