जॉब एजुकेशन बुलेटिन:BSF में हेड कॉन्स्टेबल की 1121 भर्तियां; UP में लेक्चरर की 1516 वैकेंसी, झारखंड के शिक्षामंत्री का निधन

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात BSF में हेड कॉन्स्टेबल के 1121 पदों पर भर्ती और UPPSC सरकारी इंटर कॉलेजों में लेक्चरर के 1516 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में बात चीन के विदेश मंत्री के भारत दौरे की और टॉप स्‍टोरी में जानकारी NCERT के क्‍लास 6 से 8 और 9 से 12 के लिए 2 नए मॉड्यूल जारी करने की। करेंट अफेयर्स 1. झारखंड के शिक्षामंत्री रामदास सोरेन का निधन झारखंड के शिक्षामंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार 15 अगस्त देर रात दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 62 साल के थे। सिर में गंभीर चोट की वजह से उन्हें 2 अगस्त को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। 2. चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18-20 अगस्त तक भारत का दौरा करेंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18-20 अगस्त तक भारत का दौरा करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने 16 अगस्त को एक बयान में इसकी जानकारी दी। टॉप जॉब्स 1. BSF ने हेड कॉन्स्टेबल के 1121 पदों पर भर्ती निकाली बीएसएफ (Border security force) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 16 – 22 अगस्त से रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) : हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) : एज लिमिट : सैलरी : 2. UPPSC ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती शुरू की UPPSC ने सरकारी इंटर कॉलेजों में लेक्चरर के 1516 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में पीजी, बीएड की डिग्री एज लिमिट : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1.भारत विभाजन पर NCERT का नया कंटेंट मॉड्यूल जारी NCERT ने क्‍लास 6 से 8 और 9 से 12 के लिए 2 नए मॉड्यूल जारी किए हैं। नियमित किताबों से अलग ये मॉड्यूल्स देश के बंटवारे की विभीषिका पर आधारित हैं। इसमें मोहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस पार्टी और लॉर्ड माउंटबेटन को बंटवारे का दोषी बताया गया है। ये जानकारी ‘विभाजन के दोषी’ टॉपिक में जोड़ी गई है। मॉड्यूल बताता है कि जिन्ना ने बंटवारे की मांग की, कांग्रेस ने इसे स्वीकार कर लिया और माउंटबेटन ने इसे लागू कर दिया। मॉड्यूल में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के भाषण का एक अंश भी शामिल किया गया है। नेहरू ने कहा था, ‘हम एक ऐसी स्थिति पर आ गए हैं जहां हमें या तो विभाजन को स्वीकार करना होगा या निरंतर संघर्ष और अराजकता का सामना करना होगा।’ 2. हरियाणा में पहली क्लास के छात्र को स्कूल में लॉक कर चले गए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव नूनी में गुरुवार 14 अगस्त को सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र स्कूल में ही बंद रह गया और टीचर्स, सारा स्टाफ उसे लॉक करके घर चला गया। बच्चा क्लास की डेस्क पर ही सो गया था और उसे कोई देख नहीं पाया। जब बच्चे की नींद खुली तो वो जोर-जोर से रोने लगा। करीब चार बजे स्कूल के पास से गुजर रहे ग्रामीण ने उसके रोने की आवाज सुनी और तुरंत क्लास के बाहर पहुंचा। जहां बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद सरपंच को सूचना दी गई और पुलिस और सरपंच ने स्कूल पहुंचकर बच्चे को स्कूल से बाहर निकाला। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

More From Author

बॉयफ्रेंड से लिपटकर गर्लफ्रेंड का रोमांस VIDEO:दुर्ग में चलती बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, रोमांटिक अंदाज में झूम रही, हेलमेट नहीं पहने थे

NDA के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट सीपी राधाकृष्णन:17 की उम्र में RSS से जुड़े, आतंकवाद के खिलाफ 19 हजार किमी रथयात्रा निकाली, जानें कंप्लीट प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *