जॉब एजुकेशन बुलेटिन:इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 523 अप्रेंटिस वैकेंसी; DSSSB टीचर भर्ती नोटिफिकेशन जारी; SSC ने बदला नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला

नमस्कार टॉप जॉब्स में आज बात इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली अप्रेंटिस भर्ती और DSSSB प्राइमरी टीचर भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की। करेंट अफेयर्स में जानकारी अमेरिकी राइट विंग एक्टिविस्‍ट चार्ली कर्क की हत्‍या की। टॉप स्टोरी में बात SSC के नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला बदलने की और पटना में संविदाकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज की। करेंट अफेयर्स 1. अमेरिकी राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या अमेरिकी राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की गुरुवार 11 सितंबर को एक यूनिवर्सिटी प्रोग्राम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना यूटा राज्य की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई। चार्ली यहां ‘द अमेरिकन कमबैक टूर’ प्रोग्राम में आए थे। 2. आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के गवर्नर का एडिशनल चार्ज मिला सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र गवर्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। टॉप जॉब्स 1. IOCL में अप्रेंटिस की भर्ती इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस की 523 भर्ती निकाली हैं। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 13 – 19 सितंबर के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है। 2. DSSSB प्राइमरी टीचर भर्ती नोटिस जारी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्राइमरी स्कूलों में 1180 असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. बिहार में संविदा कर्मियों पर लाठीचार्ज बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर बीजेपी कार्यालय पहुंचें हैं। इस वीडियो में पुलिस बर्बर तरीके से लड़के-लड़कियों पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। बिहार सरकार ने 16 अगस्त से बिहार में महासर्वे अभियान चलाया था। इस दौरान पहले से भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में काम कर रहे सर्वे कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद बिहार सरकार ने आदेश जारी किया था कि अगर 30 अगस्त तक कर्मचारी वापस नहीं लौटे तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। 3 सितंबर को लगभग 7000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद से सभी कर्मचारी लगातार गर्दनीबाग धरनास्थल पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। 10 सितंबर को जब वे अपनी मांगों को लेकर बीजेपी कार्यालय की तरफ गए तो उन पर लाठीचार्ज कर दिया। 2. SSC ने नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला बदला SSC यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अलग-अलग शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं के लिए कैंडिडेट्स के स्कोर नॉर्मलाइज करने का फॉर्मूला बदल दिया है। स्‍टूडेंट्स लंबे से SSC परीक्षाओं से नॉर्मलाइजेशन हटाने की मांग कर रहे थे। अभी तक हर शिफ्ट में परीक्षा देने वाले सभी स्‍टूडेंट्स के ऐवरेज स्‍कोर के आधार पर पेपर का डिफिकल्‍टी लेवल आंका जाता था। इसी डिफिकल्‍टी के आधार पर स्‍टूडेंट्स का स्‍कोर कम या ज्‍यादा किया जाता था। अब नए फॉर्मूले के तहत हर शिफ्ट में सबसे ज्‍यादा नंबर लाने वाले स्‍टूडेंट्स के मार्क्‍स के आधार पर डिफिकल्‍टी लेवल आंका जाएगा। पुराने नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के खिलाफ लंबे समय से SSC कैंडिडेट्स विरोध कर रहे थे। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

More From Author

इजराइल का 72 घंटों में 6 मुस्लिम देशों पर हमला:200 की मौत, 1000 घायल; नेतन्याहू बोले- जो अमेरिका ने किया, वही कर रहे

एशिया कप 2025 में बांग्लादेश Vs हॉन्ग कॉन्ग:HKG को टूर्नामेंट में 21 साल से पहली जीत की तलाश, आज हारी तो बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *