जेलेंस्की से बातचीत के बाद पुतिन को फोन करेंगे ट्रम्प:कहा- यूक्रेन जंग खत्म कराना आसान नहीं, जेलेंस्की बोले- रूस से जमीन की अदला-बदली नहीं करूंगा

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। ट्रम्प ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन जंग से जुड़े सवालों के जवाब दिए। ट्रम्प ने कहा कि वे जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ मुलाकात के बाद पुतिन से फोन पर बात करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि यूक्रेन जंग खत्म कराना उनके लिए बहुत आसान होगा, लेकिन यह बहुत मुश्किल हो रहा है। ट्रम्प ने अपना पुराना बयान भी दोहराया कि जेलेंस्की चाहें तो जंग तुरंत रुक सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो सुरक्षा न मिलने के बावजूद वे यूक्रेन को बहुत अच्छी सिक्योरिटी देंगे। इस बीच जेलेंस्की ने फिर से कहा कि वे किसी भी हाल में रूस के साथ जमीन की अदला-बदली के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। ट्रम्प ने यूरोपीय नेताओं से भी मुलाकात की। इस मीटिंग में फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, फिनलैंड, इटली के लीडर्स के अलावा नाटो और यूरोपीय यूनियन के चीफ शामिल हैं। ट्रम्प बोले- युद्ध में यूक्रेन का समर्थन करते रहेंगे:जेलेंस्की चाहें तो जंग तुरंत रुक सकती है; थोड़ी देर में पुतिन को फोन करेंगे ट्रम्प, जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के मीटिंग की 5 तस्वीरें… ट्रम्प-जेलेंस्की मीटिंग की 10 प्रमुख बातें… ट्रम्प ने कहा… 1. आज की बैठक का नतीजा चाहे जो भी हो, यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन बना रहेगा। 2. यूक्रेन भले ही नाटो का मेंबर नहीं बनेगा लेकिन अमेरिका, यूक्रेन को बहुत अच्छी सुरक्षा देगा। 3. यूक्रेन में शांति बनाए रखने के लिए अमेरिकी सैनिक भेजने पर विचार कर सकता हूं। 4. युद्ध जरूर खत्म होगा, लेकिन ये कब होगा, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। 5. रूस, यूक्रेन और अमेरिका की एक बैठक होगी और उसमें युद्ध खत्म होने की संभावना है। 6. युद्ध तब खत्म होगा, जब उसका समय आएगा। मैं ठीक-ठीक नहीं बता सकता, लेकिन यह खत्म होगा। 7. व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पुतिन को फोन करूंगा। जेलेंस्की ने कहा… 1. जंग खत्म करने के लिए डिप्लोमैटिक रास्ता अपनाने को तैयार, जमीन की अदला-बदली मंजूर नहीं। 2. जंग खत्म होने के बाद ही वह राष्ट्रपति चुनाव हो सकते हैं। जंग जारी रहते हुए यह मुमकिन नहीं। 3. अमेरिका के हथियार यूक्रेन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं और किसी के पास वैसा हवाई रक्षा सिस्टम नहीं। ट्रम्प-जेलेंस्की की बातचीत से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

PM मोदी ने शुभांशु को गले लगाया, पीठ थपथपाई:पूछा- अंतरिक्ष में रहना कितना मुश्किल; एस्ट्रोनॉट ने सफर की पिक्चर दिखाई

हेडमास्टर की पिटाई से छात्रा के पैर की हड्डी टूटी:बच्चों से बात करने पर मासूम को डंडे से पीटा; BEO बोले- शिकायत नहीं मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *