जीएसटी में बदलाव के बाद सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा:निफ्टी में भी 150 अंकों की तेजी, ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

जीएसटी में हुए बदलावों के बाद आज यानी, 4 सिंतबर को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 600 पॉइंट या 0.70% चढ़कर 81,100 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 पॉइंट या 0.60% की तेजी है। ये 24,860 के पार पर कारोबार कर रहा है। आज के बाजार में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो और FMCG शेयरों में है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। FMCG इंडेक्स में करीब 1.5% की तेजी है। रियल्टी इंडेक्स भी करीब 1% चढ़ा है। वहीं मेट इंडेक्स में 0.30% की गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 3 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,679 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे कल सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर 80,568 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में बुधवार, 3 सितंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर 80,568 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 135 अंक की तेजी रही, ये 24,715 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट रही। टाटा स्टील 5.87% चढ़कर बंद हुआ। टाइटन, महिंद्रा और जोमैटो समेत 10 शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी रही।

More From Author

बलरामपुर में बांध टूटने से 4 की मौत, 3 लापता:इनमें बच्ची समेत 3 महिलाएं, आज 12 जिलों में अलर्ट; रायपुर में देर रात से बूंदाबांदी

लेग स्पिनर अमित मिश्रा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर:2017 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच, IPL में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *