जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर देर रात एक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा, शांति नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये सभी एक बारात से वापस नवागढ़ लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह दुर्घटना हुई। मृतकों में ये शामिल मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है: विश्वनाथ देवागन (43 वर्ष), पिता सुखरु देवागन; राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष), पिता कोमल कश्यप; पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष), पिता पुरुषोत्तम जलतारे; भूपेंद्र साहू (40 वर्ष), पिता रेशम साहू; और कमलनयन साहू (22 वर्ष), पिता रामचरण साहू। सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वही मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम करने की तैयारी चल रही है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बेमेतरा सड़क हादसे में पश्चिम-बंगाल के 3 मजदूरों की मौत: ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी, देर-रात लौट रहे थे; केरल-फ्लावर्स में काम करते थे छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। 24 नवंबर की रात सभी मजदूर कबीरधाम जिले से काम कर पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में 3 मजदूरों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर…
