जांजगीर-चांपा के प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट:15 टन फर्नेस का लावा छिटकने से 13 मजदूर झुलसे, 4 की हालत नाजुक, रायपुर रेफर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में सेकंड शिफ्ट के दौरान बड़ा हादसा हुआ। 15 टन क्षमता वाले पुराने फर्नेस में ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर गर्म लावा छिटक गया। इस हादसे में 13 मजदूर झुलस गए, जिनमें से 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर और रायपुर के नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। फर्नेस ब्लास्ट में मजदूर हुए घायल घायल मजदूरों में सुरेश कुमार चंद्रा, अनूप चतुर्वेदी, दूजराम चंद्रा, प्रसन्नजीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, बृजकिशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केवट, सरकार सिंह और राजेश प्रजापति शामिल हैं। इनमें अधिकांश मजदूर अन्य राज्यों के हैं। स्थानीय विधायक व्यास कश्यप ने इस घटना को प्रकाश इंडस्ट्रीज की लापरवाही का नतीजा बताया है।

More From Author

भारत समेत दुनियाभर में वॉट्सएप सर्विस डाउन:यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे; 4 महीने में दूसरी बार आई परेशानी

दावा- रूस का यूक्रेन में भारतीय गोदाम पर मिसाइल अटैक:यूक्रेन बोला- रूस जानबूझकर भारतीय कंपनियों को निशाना बना रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *