जहां नक्सलियों ने लूटा बैंक, 25 साल बाद फिर खुला:मंत्री OP चौधरी ने भी खुलवाया खाता, 14 हजार गांव वालों को मिलेगा फायदा

2001 में इसी जगह पर ग्रामीण विकास बैंक चलता था.. जिसे नक्सलियों ने लूटा था। तब से यहां कोई बैंक नहीं था। आज लगभग 25 साल बाद जगरगुंडा में बैंक खुला है। 30 किलोमीटर दूरी में चारों ओर किसी बैंक की कोई ब्रांच नहीं थी। अब बैंक शुरू होने से इससे आसपास के लगभग 14000 ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। ये बातें कहीं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने। जगरगुंडा में बैंक शुरू करने को लेकर वित्त मंत्री ने कहा- यहां बैंक शुरू हो जाने से अब लोग महतारी वंदन का पैसा ले सकेंगे, तेंदूपत्ता का पैसा खाते में पहुंच सकेगा, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का पैसा खाते में पहुंचेगा। आज से 14 साल पहले तो कोई सोच नहीं सकता था कि यहां बाय रोड पहुंचने की, मैं तक कलेक्टर था। हैलीकॉप्टर से ही यहां आया जा सकता था, मैं आज रायपुर से 500 किलोमीटर तक का सफर सड़क के रास्ते ही तय करके यहां पहुंचा हूं खुशी है। लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को भी अब बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास से सुकमा के जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। बैंक की इस शाखा से आसपास के 12 गांव को फायदा मिलेगा। CM ने किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन इस क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक है। लंबे समय से यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी डबल इंजन की सरकार में हम बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने में कामयाब हुए हैं। यही कारण है कि आज यहां बैंक की नई शाखा खुली है। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में सभी ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की गारंटी दी गई है, जिस पर अमल करते हुए 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रत्येक विकासखंड की 10 – 10 ग्राम पंचायतों में 1460 अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। ओपी चौधरी ने खुलवाया खाता
वित्तमंत्री चौधरी ने बैंक परिसर में कैश काउंटर और शाखा प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए बैंक में अपना भी खाता खुलवाया। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी ने भी बैंक में अपना खाता खुलवाया। बैंक के साथ ही एटीएम की सुविधा भी ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराई गई है। शुभारम्भ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव वर्चुअली जुड़े थे।

More From Author

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हुआ:हड्डियों तक फैला; दो साल पहले स्किन कैंसर का इलाज करा चुके हैं

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ऑपरेशन सिंदूर के नए VIDEO; पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान गई थी यूट्यूबर; पंजाब-हरियाणा से 11 दिन में 7 जासूस पकड़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *