छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। हादसा 6 दिसंबर की रात एनएच-43 पतराटोली के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के ऊपर का हिस्सा चपट गया। मृतक चराईडांड़ इलाके के एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उनकी पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 मौतें: NH-49 पर हादसा, बारात से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार; मृतकों में 2 सेना के जवान जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि तीन ने इलाज के दौरान जान गंवाई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) इंडियन आर्मी के जवान थे। पढ़ें पूरी खबर…
