जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़:मेले में वीडियो बना रहे थे युवक, रोका तो गार्ड से मारपीट और धमकाया

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की। मामले की शिकायत खुद मंत्री रक्षा खडसे ने मुक्ताई नगर थाने में की है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 28 फरवरी की है। 6 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मंत्री की बेटी और सहेलियों का वीडियो बना रहे थे लड़के
पुलिस के मुताबिक, मेले के दौरान कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी की। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। जब गार्ड ने देखा तो उसने लड़कों को रोका। गार्ड ने जब मोबाइल जब्त कर जांच की। इसके बाद लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने युवकों को बताया कि यह लड़की केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार है, लेकिन युवक नहीं रुके। केंद्रीय मंत्री बोलीं- लगातार लड़कियों का पीछा कर रहे थे युवक रक्षा खडसे ने कहा, “यह घटना गंभीर है। मैं गुजरात जा रही थी तो बेटी को सुरक्षा गार्ड और कार्यालय कर्मचारियों के साथ भेज दिया था। उसके दोस्त भी साथ थे। वहां पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया। वे लड़के लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जहां जातीं, वहीं चले जाते। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से दो बार बात की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं। रक्षा खडसे खुद लड़कियों को लेकर थाने पहुंची थीं
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे महिलाओं और लड़कियों को पुलिस स्टेशन ले गईं। रक्षा खडसे ने मांग की है कि पुलिस छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच लोगों के साथ इस तरह से छेड़छाड़ होती है तो आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा? एकनाथ खडसे की बहू हैं रक्षा खडसे
रक्षा खडसे के ससुर पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा, ‘पुलिस को पहले भी इन युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। ये लड़के शातिर अपराधी हैं। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है। मैंने इस संबंध में DSP और IG से बात की है।

More From Author

टेंट में पेश हुआ था पहला बजट…उंगलियों पर गिनाया खर्च:गंवानी पड़ी थी वित्तमंत्री की कुर्सी, पढ़िए गोबर के ब्रीफकेस से डिजिटल-बजट तक की कहानी

सरकारी नौकरी:भारतीय डाक विभाग में 21,413 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट 3 मार्च, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *