जर्मनी के मैनहेम में भीड़ में घुसी काली SUV:एक की मौत; 3 महीने में कार से हमले की तीसरी घटना

जर्मनी के मैनहेम में एक कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 1 की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। जानकारी के मुताबिक, एक काली SUV भीड़ में घुस गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। इलाके में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, हमलावर को लेकर अब तक कोई जानकारी जारी नहीं हुई। जर्मनी में तीन महीने के अंदर कार से लोगों पर हमले की यह तीसरी घटना है। इससे पहले मैगडेबर्ग शहर के क्रिसमस मार्केट में तेज रफ्तार कार से सैकड़ों लोगों को रौंद दिया था। इस हमले में 5 लोग मारे गए थे, जबकि 200 घायल हुए थे। घायलों में 7 भारतीय भी शामिल हैं। जनवरी में म्यूनिख शहर में एक अफगानी शरणार्थी ने लोगों पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में 28 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

More From Author

सरकारी नौकरी:MPPSC ने लाइब्रेरियन की निकाली भर्ती; एज लिमिट 40 साल, सैलरी 57 हजार से ज्यादा

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:किसान का मर्डर कैमरे में कैद; बजट में पेट्रोल सस्ता; थार ने ठेले-बाइक को ठोका; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *