जम्मू के कठुआ में बादल फटा, लोग मलबे में दबे:11 जिलों में भी चेतावनी; MP में अगस्त में बाढ़ के हालात, मुंबई में रेड अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 4 दिन में दूसरी बार बादल फटा है। रविवार सुबह कठुआ जिले के मथरे चक गांव में बादल फटा। यहां कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पास के जोद गांव में भी तेज बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं। यहां कोई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। यहां रेस्क्यू जारी है। जम्मू-कश्मीर में 17-19 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। 11 जिलों जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल फटने और लैंडस्लाइड की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में अगस्त में भी बाढ़ के हालात हैं। बड़वानी के राजपुर में नदी-नाले उफान पर हैं। यहां के नगर पालिका उपाध्यक्ष की कार नदी में बह गई। प्रदेश में 939.8mm बारिश होती है। अब तक 787.4mm हो चुकी है। जो कुल बारिश का 84% है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। फतेहपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 10 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 0.8mm बारिश हुई, जो सामान्य 8.8mm से 91% कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 516.2mm बारिश हुई है, जो सामान्य 488.9mm से 6% ज्यादा है। मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। यहां के विक्रोली में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 लोग घायल हुए थे। आज भी यहां बारिश जारी है। रायगढ़ जिले में अंबा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। रत्नागिरी जिले में भी जगबुडी-कोडवली नदियां भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें… देशभर में शनिवार को बारिश का डेटा, मैप से समझें…

More From Author

भारत-अमेरिका बिजनेस डील टल सकती है:छठे दौर की बातचीत के लिए ट्रम्प की टीम को भारत आना था; डेयरी प्रोडक्ट्स पर है विवाद

GST में दो-स्लैब होंगे, जरूरी चीजों के दाम 10% घटेंगे:10 लाख वस्तुओं में से ज्यादातर के स्लैब बदलेंगे, फ्रीज से सीमेंट तक सस्ते होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *