ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल हो रही है। इसके लिए शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक का समय रखा गया है। इन राज्यों में पहले 29 मई को ड्रिल होने वाली थी, लेकिन स्थगित कर दी गई थी। जम्मू-कश्मीर के जम्मू, अनंतनाग, बारामुल्ला और अन्य जिलों में मॉक ड्रिल चल रही है। जम्मू में रात 8 बजे पूरी तरह से ब्लैकआउट रहेगा। जम्मू के अखनूर में एयर स्ट्राइक की ड्रिल की गई। गुजरात में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल जारी है। पाटण, वलसाड में सायरन बजे। पाटन तहसील ऑफिस के कमरे में आग लगी, जहां 3 लोग फंस गए। रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला। राजस्थान के जयपुर में हवाई अटैक की ड्रिल की गई। यहां अचानक ब्लास्ट होता है, हवाई फायर होता है। लोगों में भगदड़ मचती है। मौके पर तत्काल मेडिकल ऐड पहुंचाया गया और SDRF समेत दूसरी टीमों ने मोर्चा संभाला। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल जारी है। इसके लिए शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक का टाइम रखा गया। ब्लैक आउट के लिए रात 8 बजे से सवा 8 बजे तक का समय रखा गया है। 7 मई को हुई थी पिछली मॉक ड्रिल इससे पहले 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। यह इसलिए किया गया ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट एक्सरसाइज क्या है…
