जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में नक्सली हमला:दो जवानों पर चाकू से किया वार, हथियार लूटकर भागे; रायपुर एयरलिफ्ट किए गए दोनों

छतीसगढ़ में सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर स्थित जगरगुंडा गांव में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने 2 जवानों पर चाकू से हमला किया है। इसके बाद उनके हथियार लूटकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में करतम देवा और सोढ़ी कन्ना ये दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद दोनों को एयर लिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। दोनों जवान आज (रविवार) सुबह ड्यूटी पर जगरगुंडा बाजार में गश्त के लिए निकले थे। साप्ताहिक बाजार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। इस भीड़ में नक्सलियों की एक स्मॉल एक्शन टीम ग्रामीणों की वेशभूषा में पहले से ही घात लगाकर बैठी थी। जैसे ही दोनों जवान बाजार में पहुंचे, नक्सलियों ने इन पर हमला कर दिया। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए:AK-47 समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद; महिला नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की खबर छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ये आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल 31 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की गई है। मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 41 लाख इनामी समेत 3 नक्सली ढेर:अबूझमाड़ में मारा गया DKSZC कैडर का माओवादी; जनवरी से सितंबर तक 157 ढेर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 25 सितंबर को सुरक्षाबलों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में एक महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें एक नक्सली की पहचान DKSZC मेंबर रुपेश और दूसरे की DVCM जगदीश के रूप में हुई है।एनकाउंटर में मारे गए दोनों नक्सली पर 41 लाख का इनाम था। वहीं मृत महिला नक्सली की पहचान नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर… मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया:छत्तीसगढ़ में माओवादियों के गढ़ में घुसे; कल सुरक्षाबलों के कैंप पर किया था हमला छत्तीसगढ़ के सुकमा में 14 सितंबर को जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था। मारे गए नक्सली का शव भी बरामद हो गया। शव के पास से ही भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद हुई थी। सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला किया था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बांग्लादेश ने पेमेंट नहीं की तो बिजली काट देंगे अडाणी:4 दिन का समय दिया, सप्लाई भी आधी की; ₹7,118 करोड़ हैं बकाया

श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट, 12 घायल:उमर बोले- हमलों से परेशान हूं, कल यहीं सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *