जगदलपुर में जवान ने किया सुसाइड:जंगल में फंदे से लटकी मिली लाश, पारिवारिक विवाद कारण

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने सुसाइड कर लिया है। आसन के पास जंगल में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों की वजह से उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक का नाम डमरू नायक (29) है। ये जगदलपुर पुलिस लाइन में पदस्थ था।पुलिस अफसरों के मुताबिक पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था और इसी वजह से इसने सुसाइड किया है। हालांकि , परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

More From Author

ज्वेलरी शॉप में 13 लाख के सोने-चांदी की लूट…VIDEO:एक ने पिस्टल तानी, दूसरा गहने भरता रहा; MP से दोस्तों को बुलाकर वारदात, 3 अरेस्ट

एशिया कप ट्रॉफी की खोज में दुबई पहुंचा भास्कर:दफ्तर खाली, पर ट्रॉफी नहीं; 68 दिन बीते, क्या ठंडे बस्ते में BCCI की मुहिम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *